भिलाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेवक जन फाउंडेशन के द्वारा नारी शक्ति का किया गया मनोज्ञा सम्मान......bhilai ki Patrika news,
Bhilai ki Patrika news, भिलाई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेवक जन फाउंडेशन के तत्वावधान में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर अपना नाम बनाने वाली महिलाएं जिनका अपने कार्यक्षेत्र के साथ-साथ घर पर भी अपने कार्यों का विशेष योगदान देती हैं। सेवक जन फाउंडेशन, संयोजक - विकास जायसवाल ने 8 विशेष महिलाओं को मनोज्ञा सम्मान से सम्मानित किया।
जिनमे चारुलता पांडेय-संरक्षिका, शाही दशहरा महिला उत्सव समिति भिलाई, डॉ मंजू तिवारी आशिर्वाद ब्लड बैंक ऑफिसर, सत्यादेवी जायसवाल पार्षद वार्ड 30), प्रियंका भोला साहू (पार्षद वार्ड 31), श्रद्धा साहू (नई पहल), उमा लिंगरी (सरपंचग्राम पुरई), डा. प्रभा पटेरिया, पायल जैन, समाज सेविका ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाया।
चारुलता पांडेय - संरक्षिका,शाही दशहरा महिला उत्सव समिति व डॉ. मंजू तिवारी के द्वारा ब्लड बैंक के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया और सभी मौजूदा सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया।
जिनमे मुख्य रूप से आर्शीवाद ब्लड बैंक, नव दृष्टि फाउंडेशन , राज अड़ातिया, रितेश जैन, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, डोनेट थोड़ा सा अभिजीत पारख, रूपल गुप्ता , करुणा साहू, गगन फाउंडेशन हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।
श्री साई नाथ जन सेवा समिति श्री माधव राव द्वारा एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें 22 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिन महिलाओं ने आयोजन में भाग लिया था सभी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया । आयोजन में अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी एवं भाजपा नेता राकेश पांडेय इस अवसर पर उपस्थित थे।
