Bhilai ki Patrika news, नया वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल, 2022 से शुरू होने जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन बैंकों में कोई सार्वजनिक लेनदेन नहीं होता है। वहीं इस महीने अलग-अलग जोन में कुल 30 दिनों में से 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।ऐसे में नए वित्तीय वर्ष में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें।
इस महीने पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर बैंक से संबंधित छुट्टियों की पूरी सूची है। इस साल अप्रैल में गुड़ी पड़वा, अंबेडकर जयंती और सरहुल के मौके पर अलग-अलग अंचलों में बैंक अवकाश रहेगा।अगले महीने बैंकों की कुल 15 दिन की छुट्टी होगी। इनमें चार रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टियां शामिल हैं।
वित्तीय वर्ष के पहले दिन कोई काम नहीं
1 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार): नए महीने और वित्तीय वर्ष के पहले दिन ज्यादातर जोन में बैंक काम नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैंक खातों का वार्षिक समापन 1 अप्रैल को है।
2 अप्रैल, 2022 (शनिवार): बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर जोन में इन अवसरो गुड़ी पड़वा / उगादी महोत्सव / नवरात्रि / तेलुगु नए साल के कारण कोई काम नहीं होगा।
3 अप्रैल (रविवार): इस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होता है।
4 अप्रैल (सोमवार): सरहुल के मौके पर रांची जोन के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.
5 अप्रैल (मंगलवार): बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन के अवसर पर हैदराबाद जोन के बैंक मे काम नहीं होगा।
9 अप्रैल (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार को बैंक में काम नहीं होता हैं।
10 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
14 अप्रैल (गुरुवार): डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नव वर्ष/चेरोबा, बीजू महोत्सव/बोहर बिहू के अवसर पर शिलांग और शिमला को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बैंक परिचालन नहीं करेंगे।
15 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशु/बोहाग बिहू के अवसर पर जयपुर, जम्मू और श्रीनगर के अलावा अन्य स्थानों पर बैंक परिचालन नहीं करेंगे।
16 अप्रैल (शनिवार): बोहाग बिहू के मद्देनजर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
17 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
21 अप्रैल (गुरुवार): अगरतला में गड़िया पूजा के मौके पर बैंक नहीं खुलेंगे।
23 अप्रैल (शनिवार): महीने के चौथे शनिवार को बैंक कार्य नहीं करते हैं।
24 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
29 अप्रैल (शुक्रवार) : शब-ए-कद्र/जमात-उल-विदा के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

