लिव-इन रिलेशन में रह रही विधवा प्रेमी की धमकियों से तंग आकर की आत्महत्या, दूसरी लड़की से की शादी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल....bhilai ki Patrika news,

 Bhilai ki Patrika news, बिलासपुर में एक युवक ने एक विधवा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशनशिप में पत्नी के रूप में रखा. बाद में युवक ने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। यहां विधवा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया बाद मे  युवक ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।


देवरीखुर्द निवासी 30 वर्षीय अंजलिदीप के पति रविदीप की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी. इसीलिए  वह अकेली रहती थी। इसी दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र के कस्तूरबा नगर निवासी प्रेमशंकर उर्फ ​​प्रकाश साहू से उसकी जान पहचान हो गई। उसने महिला के विधवापन का फायदा उठाया। प्रेमशंकर ने महिला से शादी करने का वादा किया और फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। करीब आठ महीने पहले युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था महिला ने ....

जब महिला को पता चला कि प्रेमशंकर ने दूसरी लड़की से शादी कर चुका है। इसके बाद उसने प्रेमशंकर के खिलाफ तोरवा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रेमशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाद में जमानत पर छूटने के बाद वह समझौता कर केस वापस लेने के नाम पर महिला को धमकाने लगा। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने 4 दिसंबर को जहर खा लिया और 5 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोबाइल से खुलासा हुआ महिला की खुदकुशी का कारण...

टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार ने कहा कि पुलिस महिला की मौत के बाद मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान महिला के परिवार वालों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए। उसका मोबाइल फोन भी चेक किया गया। महिला ने अपने मोबाइल से प्रेमशंकर को मैसेज किया था, जिससे पता चला कि प्रेमशंकर ने उसके साथ अफेयर कर बैंक से कर्ज लिया था।


उसके वजह से महिला कर्ज को लेकर परेशान थी। इतना सब होने के बाद प्रेमशंकर ने उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। मैसेज में उसने प्रेमशंकर को उसकी हरकतों से तंग आकर आत्महत्या करने की बातें भी लिखी थीं। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।