Bhilai ki Patrika news, छत्तीसगढ़ के गोरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है।जहाँ एक महिला का न्यूड वीडियो उसके 19 वर्षीय बेटे और पति ने वायरल कर दिया।
महिला ने पति के कहने पर 'निजी पलों' का यह वीडियो बनाया। फिलहाल पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते हैं। महिला ने इसके खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरिला की एक 45 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस वजह से वह अक्सर अपने मायके जाती रहती है। हाल ही में जब वह घर लौटी तो उसके 19 वर्षीय बेटे को बताया कि उसका मोबाइल फोन खराब हो गया है। वह उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए ले गया। कुछ टाईम बाद उसने अपनी मां का मोबाइल फोन लौटा दिया। बेटे ने सबसे पहले वीडियो को अपनी मां के मोबाइल फोन से अपने में ट्रांसफर किया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने उसका मोबाइल फोन लिया और वीडियो देखा। उसके बाद, वह अपने पिता के साथ मिलकर विडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब उन्हें पता चला तो उन्होंने अपने बेटे और पति से पूछताछ की।हालांकि इस बारे में दोनों ने कुछ नहीं कहा। महिला ने बुधवार को थाने में आरोप दर्ज करायी है। तभी से पिता-पुत्र फरार हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने काफी समय पहले यह वीडियो बनाया था।
पुलिस ने गुरुवार शाम पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बेटे ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वह उनके बीच के झगड़े को खत्म करना चाहता था। इसके लिए उसने वीडियो अपनी मौसी को भेजा। ताकि वह बता सके कि मां बुरा काम कर रही है, इसलिए पिता से विवाद है। उसे क्या पता था कि वीडियो वायरल हो जाएगा।

