भिलाई के स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का माल जलकर राख.....Bhilai ki Patrika news,

Bhilai ki Patrika news, दुर्ग जिले में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।भिलाई के सेक्टर 6 स्थित बीएमजी स्कूल में शुक्रवार शाम आग लग गई।जिसके चलते दमकल को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।


फायर कंट्रोल रूम दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 25 मार्च की शाम 5.45 बजे सेक्टर 6 स्थित बीएमजी स्कूल में आग लगने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी को वहां भेजा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी और झाग की मदद से आग पर काबू पाया।आग स्कूल के फर्नीचर और दरवाजों और खिड़कियों तक फैल गई। अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को दो से तीन घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि अगर दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो आग और भी फैल सकती थी।

 2 लाख रुपये के समान का नुकसान....

फायर कंट्रोल रूम दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 25 मार्च की शाम 5.45 बजे सेक्टर 6 स्थित बीएमजी स्कूल में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी को वहां भेजा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी और झाग की मदद से आग पर काबू पाया. आग स्कूल के फर्नीचर और दरवाजों और खिड़कियों तक फैल गई। अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को दो से तीन घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि अगर दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो आग और भी फैल सकती थी।

और इसके साथ ही शनिवार 26 मार्च को रात ढाई बजे भिलाई के सेक्टर 6 सड़क नंबर 31 में श्याम नंदन सिंह की गाड़ी दुकान और रंजीत गुप्ता की साइकिल स्टोर में आग लग गई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग दुर्ग को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल टीम को भेजकर आग पर काबू पाया।