बाहर घुमाने के बहाने साथ ले गया पति, फिर पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका.....bhilai ki Patrika news,

Bhilai ki Patrika news,उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां रात में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

गंभीर हालत में महिला पूरी रात ट्रैक के किनारे पड़ी रही। सुबह महिला को खून से लथपथ देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो उसे इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मंगलवार को पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने चलती ट्रेन में उसकी गला दबा दिया था जिससे वह बेहोश हो गयी थी बाद मे जब उसे होश आया तो वह लाइन के किनारे पड़ी हुई थी। जिला महिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहीं नेहा ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना जिले के लक्ष्मी नगर की रहने वाली हैं।

वहां वो एक कंप्यूटर संस्थान में शिक्षक थे। ज्ञानचंद शर्मा भी साथ में पढ़ाते थे। दोनों में प्यार हुआ और कोर्ट में शादी कर ली। फिर नवंबर 2021 में ज्ञानचंद उसे अपने घर ले गए। पीड़िता ने कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति उससे छोटी-छोटी बात पर बहस करने लगा और एक दिन कहा कि वे अब लखनऊ में साथ रहेंगे।

ससुराल वाले करते थे परेशान: पीड़ित महिला 

नेहा ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले उसे छोटी-छोटी बातों  के लिये परेशान करते थे। सास उसे दहेज के लिए हमेशा ताना मारती थी। सास के कहने पर उसका पति कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है।

इस दौरान उसने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। लखनऊ ले जाने के बहाने उसके पति ने ट्रेन से मानकपुर स्टेशन ले गया और उसी ट्रेन में उसका गला दबा दिया और वह बेहोश हो गई. सुबह जब उसे होश आया तो उसने खुद को रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में पाया। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह अपनी सास और पति के खिलाफ कार्रवाई मांग की है।

इस मामले में सीओ ने बताया कि 21 तारीख को नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला मिली. उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

पूछताछ में पता चला कि पति अक्सर महिला को प्रताड़ित करता था। महिला को घर ले जाने के बहाने आरोपी पति ने ट्रेन में उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिया। महिला की शिकायत पर नवाबगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला फिलहाल गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।