Bhilai ki Patrika news, पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने पति को महीने के शुरूवात के 15 दिन पहली पत्नी के साथ और आखिर में दूसरी पत्नी के साथ 15 दिन रहने का निर्देश दिया है।परिवार परामर्श केंद्र के फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है।
सूत्रों के अनुसार भवानीपुर थाने के गोडियारी निवासी एक महिला ने अपने पति पर पहले से शादीशुदा और छह बच्चों का पिता होने का आरोप लगाया था।महिला ने पुरुष पर दूसरी बार शादी करने का आरोप लगाया। वह कहती है कि अब उसका पति उसे अपने पास नहीं रखना चाहता।
परिवार परामर्श केंद्र के एक सदस्य ने बताया कि पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भी कुछ देर तक असमंजस में रहा कि आगे क्या किया जाए।पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला किया कि पति को दोनों पत्नियों की रखने के साथ साथ देखभाल करनी होगी।
दोनों बीवियो को अलग-अलग घरों में रखने का भी निर्देश दिया। परिवार परमार्श केंद्र ने फैसला किया कि पति 15 दिन पहली बीवी के साथ गुजारेगा तो आने वाले 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा। इस फैसले से पति और दोनों पत्नियां सहमत हो गईं और खुशी-खुशी अपने-अपने घर चली गईं।
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका किरण बाला, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति, रविंद्र शाह, बबीता चौधरी, जीनत रहमान और प्रमोद जायसवाल ने विवेकपूर्ण विचार-विमर्श के साथ और दोनों पत्नियों और पति की सहमति के बाद यह व्यवस्था दी। इस बाबत तीनों से लिखित मे भी लिया गया, ताकि बाद में कोई इस व्यवस्था अमान्य न कर सके।

