Bhilai ki Patrika news, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल एवं बजरंग सेवा समिति के युवाओं के द्वारा वार्ड 23 घासीदास नगर दुर्गा मंच शीतला मंदिर प्रांगण से भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई जिसके कारण पूरा नगर मे भगवा ध्वज लहराता नजर आया और भक्तों द्वारा जय श्रीराम के नारे से पूरा नगर राममय हो गया।
केशरिया परिधान में पहुंचे लोगों ने रैली को भव्य बना दिया गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते दो साल से श्रद्धालु हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्र उत्साह के साथ नहीं मना पा रहे थे।
कोरोना की बंदिश समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मानो की 2 साल की पूरी कसर निकाल ली हो।
भगवा रैली को सफल बनाने में भाजयुमो वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष व छाया पार्षद वार्ड 23 निखिल सोनी, बजरंग सेवा समिति के संस्थापक वेंकट राव, भाजपा वार्ड अध्यक्ष राजकुमार सोनी,विक्की मुखर्जी,संघ कार्यकर्ता मनोज नंदेश्वर,दीपक पासवान,
बजरंग दल के जामुल प्रखंड संयोजक अजय सेन,भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी केशव कुमार,महेंद्र यादव,अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल महामंत्री भूपेंद्र साहू,जय चौरसिया,गिरीश श्रीवास्तव हरीश राय,रवि,सागर बागदे,सूरज राय,नीरज शर्मा,भूपेंद्र साहू,
मांझी प्रकोष्ठ सहसंयोजक खेमू लाल निषाद,सूरज ठाकुर,हर्ष चौधरी,राजू टंडन,रोहित,निमेष,सुधीर चौधरी, दादू देवांगन,टेकू गायकवाड,खिलेश्वर सेन,गुरतेस चेलक,गुलाब राय,सोनू मंडावी,अर्जुन,करण सोनी,राजू साहू,नीरज ठाकुर रितेश एवं समस्त युवा मोर्चा एवं समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे!!!


