Bhilai ki Patrika news, अहमदाबाद। यहां हुई एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का रहस्य चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मामले में परिवार के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि अपनी पत्नी, बेटी, बेटे और दादी की हत्या कर फरार हो गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरोपी शराब का आदी है।
नातिन ने फोन नहीं उठाया तो आरोपी की मां को शक हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चार हत्याएं करने के बाद अपनी सास पर भी हमला किया था. घटना का पता न चलने के वजह से वह चार दिन से अपनी नातिन को फोन कर रही थी लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
तब यो दिव्यप्रभा सोसायटी पहुंची घर से बदबू आने पर पड़ोसियों की मदद से पुलिस को खबर किया।
चारों को मारने से पहले आरोपी ने बेहोशी की दवा दी थी। आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है और टेंपो चलाता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इससे आए दिन लड़ाई होती थी।
घर से दुर्गंध आने पर पता चला कि अंदर लाशें पड़ी हैं.मामला अहमदाबाद के ओढव इलाके की दिव्यप्रभा सोसायटी का है. कुछ दिन पहले एक घर से दुर्गंध आने से पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ दिया।
अंदर एक ही परिवार के चार सदस्यों के सड़े गले पड़े हुए शव थे। चारों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे। शुरू से ही घर के मुखिया विनोद गायकवाड़ के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी। शव मिलने से चार दिन पहले उसकी हत्या कर दी गई थी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के बाद विनोद ने अपनी पत्नी सोनल मराठी, बेटी प्रगति, बेटे गणेश और सास सुभद्रा की हत्या की होगी।
विनोद के लापता होने से शक और गहरा गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह सूरत से भाग गया था। और फिर सूरत छोड़कर इंदौर चले गया।
आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं, विनोद को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया। अहमदाबाद के जेसीपी गौतम परमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।
हालांकि हत्या में बाहरी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


