भिलाई,भाजयुमो कैम्प मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में जोन 3 मदर टैरेसा नगर कार्यालय का घेराव किया गया|साथ ही पूर्व में दिए गए ज्ञापन के ऊपर क्या कार्यवाही हुई उसकी जानकारी आयुक्त से मांगी गई....

 भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राकेश पाण्डेय जी के निर्देशानुसार और समाजसेविका चारुलता पाण्डेय के मार्गदर्शन मे भाजपा युवा मोर्चा कैम्प मंडल के अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व मे जोन 3 कार्यालय का घेराव किया गया।


जोन आयुक्त को पिछले महीने भी शुभम सिंह के द्वारा कैम्प से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके निराकरण न होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कैम्प मंडल के द्वारा मदर टैरेसा नगर जोन का घेराव किया गया।

 युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही जो भी की गई हो उसकी जानकारी वह दें ,जिसे जोन आयुक्त द्वारा अस्वीकार करते हुए पुलिस प्रशासन का बल दिखाने का प्रयास किया गया।


 जिससे आक्रोशित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर मटकी फोड़ने लगे और जोन आयुक्त के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और काफी लंबे समय के माथापच्ची के बाद


 आयुक्त सिर्फ 2 से 4 लोगों को अंदर आने का परमिशन देने के साथ पुलिस प्रशासन को भेजी जिसमें  मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के द्वारा कई प्रश्न पूछे गए जिसमें साफ सफाई से संबंधित, स्ट्रीट लाइट से संबंधित, कैंप के अनेक समस्याओं के निराकरण का जवाब मांगा गया।

 सभी सवालों का उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि हम अपनी तरफ से जो काम हो सकता था कर चुके,इसके आगे शासन की जवाबदेही है ,उनके हाथ में कुछ भी नहीं है और बिजली और खंभे की आपूर्ति सीएसईबी के अधिकारियों को जिम्मा सौपते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।


जिससे आक्रोशित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

 इस आंदोलन का नेतृत्व कैम्प मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री अनिल सोनी और उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल प्रमुख रुप से उपस्थित थे। 


मंडल महामंत्री सत्यम यादव ,एस साई कुमार,मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पांडे ,प्रकाश मिश्रा, श्याम जायसवाल, मोहित गहलोत,अभिषेक शर्मा, सूर्या तिवारी,विपिन चौधरी ,अनिश अग्रवाल, अमित सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति में किया गया।