*मेरा बूथ सबसे मजबूत*
भिलाई,भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर पार्टी पूरे प्रदेशभर में विधानसभा स्तरीय कार्य विस्तार योजना की कार्यशाला आयोजित कर रही है इसी परिप्रेक्ष्य में आज वैशाली नगर विधानसभा में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कार्य विस्तार योजना के वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी एवं मुख्यवक्ता वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जैसे कि कार्यक्रम को कार्यविस्तार योजना का नाम दिया गया है इसलिये आज के कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा के तीनो मंडलो के प्रभारी और सहप्रभारी सभी बूथ प्रभारी सभी शक्तिकेंद्र प्रभारियों सहित मंडल अध्यक्षो द्वारा नियुक्त किये गए आई टी सेल के सभी मंडल संयोजको को उपस्थित रहने के विशेष निर्देश दिए गए थे।
आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेस प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर समयदानी एवं विस्तारक की नियुक्ति जल्द से जल्द कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए नीलू शर्मा जी ने निर्देशित किया कि समयदानी अपने क्षेत्र में रोज 10 घंटे आम लोगों के बीच रहकर आम जनमानस से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसे 15 दिन के अंदर संगठन को सौंपेंगे वैशाली नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल के महामंत्री एवं अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने मंडल के आईटी सेल को मजबूत करने पर काम करें क्योंकि आने वाले चुनाव में आईटी सेल सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
नीलू शर्मा ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास उज्ज्वला गैस सहित केंद्र के सभी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चौपाल के माध्यम से बैठक करना महिला समूहों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं सभी विस्तारक आई टी के सदस्यों के साथ बूथों पर जाकर पन्ना प्रमुखों,बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक,बूथ सचिवो की सूची बनाकर 20 तारीख तक संगठन को सौपने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वक्ता राकेश पांडेय ने कहा कि सभी शक्तिकेन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह दूसरों मंडलों के एवं शक्ति केंद्रों में जाकर केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें एवं कार्यकर्ताओं को संगठित करने का कार्य करें इस दौरान कोई भी बूथ प्रभारी अपने बूथ एवं शक्ति केंद्र पर नहीं रहेंगे वह जो है दूसरे शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर कार्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य राकेश पांडे ने आगे कहा सभी विस्तारक प्रभारियों को शक्ति केंद्र स्तर की बूथ स्तर की जिम्मेदारी दी गयी है सभी विस्तारक एवं समयदानी को अपने-अपने शक्ति केंद्र में जाकर बूथ स्तर पर कार्य करना है तथा अपना बूथ सबसे मजबूत सिद्धांत को याद रखना है।
इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा की बूथ स्तर पर समय दानी एवं विस्तारक की टीम बनाकर जनमानस के बीच में जाकर केंद्र की भाजपा सरकार उपलब्धियों को तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच में जनमानस के बीच में पहुंचाने का कार्य करेंगे।
आज के कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी,शंकरलाल देवांगन जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,त्रिलोचन सिंह,कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव जिला मंत्री अवधेश चौहान,ईश्वर ठाकुर,मंजूषा साहू,रामउपकार तिवारी,जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आई टी सेल प्रमुख संतोष सिंह
जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा,शिवसागर मिश्रा,जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, अनिल सोनी,गुरजीत सोढ़ी,पार्षद संजय सिंह,लक्ष्मी साहू,महेश वर्मा ,विनोद चेलक सत्यादेसवी जायसवाल,चंदेश्वरी बांधे भोला साहू युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शरद सिंह जिला युवा मोर्चा महामंत्री लोकेश पांडेय महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला महिला मोर्चा महामंत्री स्वाति साहू अमित राजपूत रवि राव,निर्भय जैन युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी कुबेर शर्मा आदि उपस्थित थे।


