भिलाई, छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया गया।
फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल, आर के लालवानी, निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे सहित अभिनेता व अभिनेत्री सहित सभी कलाकार उपस्थित थे।
फिल्म के निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे ने इस दौरान कहा कि किशोरावस्था में प्रेम आकर्षण से प्रारंभ होता है, उसके बाद उसकी परिणिति भयावह होती है। वास्तविक प्यार पति और पत्नी में होती है।
फिल्म के अभिनेता रियाज खान ने कहा कि फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। फिल्म की अभिनेत्री काजल सोनबेर ने कहा कि फिल्म की कथा लोगों को पसंद आएगी।
सेकंड हीरो अंशु चौबे ने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों की उत्कृष्ट अभिनय क्षमता प्रेक्षकों को मोह लेगा। छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी फिल्मों के प्रसिध्द चरित्र अभिनेता ललित उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डियो विडियो व सेटेलाइट नहीं होने काफी दिक्कतें आती हैं।
फिल्म को मार्क फिल्मस सीजी प्रस्तुत कर रहा है।
मार्क फिल्म्स सीजी की प्रस्तुति
निर्देशक धर्मेंद्र चौबे द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हन पिया की का आज शानदार पोस्टर विमोचन हुआ जिसमे फिल्म के अधिकतर कलाकार मौजूद हुए
प्रोडक्शन — मार्क फिल्म्स सीजी
निर्माता — एम के अग्रवाल , आर के लालवानी
निर्देशक — धर्मेद्र चौबे
स्टार कास्ट — रियाज खान , काजल सोनबेर , अंशु चौबे , सोना द्विवेदी , अनुपम भार्गव , ललित उपाध्याय , प्रदीप शर्मा



