वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है या डाइट? आईये जानते है। Fitness knowledge:
एक अच्छी बाॅडी हर किसी की ख्वाहिश होती है पर कहते है न बिना मेहनत के कुछ भी पाना असंभव है।आज लोगो की lifestyle व खान पान का गलत तरीका वजन बढ़ने के मुख्य कारणो मे से एक है। डाइटिंग और एक्सरसाइज कर वजन पर कंट्रोल किया जा सकता है।बहुत से लोगो की ये समस्या होती है कि वे समझ नही पाते कि डाइटिंग और एक्सरसाइज मे से किसका चयन करे।डाइटिंग और एक्सरसाइज के बीच चयन करना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही आपके health के लिए अच्छे हैं और दोनों ही किसी न किसी तरह से वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं।
जब भी वजन घटाने का लक्ष्य मन में रखा जाता है तो हम सभी यह सोचने लगते हैं कि क्या excercise करें, क्या खाएं और क्या न खाएं। कुछ लोगों का मानना है कि अगर हम excercise करते हैं तो हम जो चाहें खा सकते हैं, कुछ लोगों का मानना है कि अगर हम excercise नहीं कर खाने-पीने मे control करे इससे हमें वजन कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, ये दोनों धारणाएं गलत हैं क्योंकि वजन कम करने के लिए आपको दोनों को मिलाना होगा, नहीं तो वजन तुरंत वापस आ जाता है।
आईये जानते है।
आपने 80-20 का नियम तो सुना ही होगा। उसके अनुसार 80% diet और 20% excercise वजन घटाने में भूमिका निभाता है। इसलिए diet के साथ-साथ excercise करना भी जरूरी है।
excercise और diet दोनो मे महत्वपूर्ण कौन -
आपने 80-20 का नियम तो सुना ही होगा। उसके अनुसार 80% diet और 20% excercise वजन घटाने में भूमिका निभाता है। इसलिए diet के साथ-साथ excercise करना भी जरूरी है।
तो वजन कम करने के लिए व्यायाम कितना महत्वपूर्ण है?
अधिक कैलोरी बर्न करने और मसल्स को बनाए रखने के लिए excercise फायदेमंद होता है। excercise आपके शरीर के अंगों को टोन करने और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए व्यायाम से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, शायद ही कभी,excercise वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप अधिक तीव्रता से व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं, तो शरीर को थोड़ा सक्रिय रखने के लिए पैदल चलना या साइकिल चलाना भी एक अच्छा विकल्प है। नियमित रूप से व्यायाम करने से आपकी भूख भी नियंत्रित होती है और आपका शरीर अधिक लचीला बनता है। रोजाना करीब आधा घंटा व्यायाम करें। यह आपको बहुत अधिक खाने पर भी वजन बढ़ने से बचने में मदद करेगा।
अधिक महत्व किसे दिया जाना चाहिए? आहार या व्यायाम
अब आप excercise और diet के लाभों के बारे में जानते हैं। व्यायाम करना आपके पूरे शरीर के लिए अच्छा है और आप स्वस्थ आहार का पालन करके और स्वस्थ आहार खाकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं, इसलिए अपने दैनिक कैलोरी सेवन के साथ साथ excercise करना और कुछ ऐसा व्यायाम करें जिससे आपको थोड़ी देर के लिए थकान हो।कैलोरी की मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है।


