पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे ले आइए जानते हैं | Paytm Se Personal Loan Kaise Le, पेटीएम से लोन पाने का पूरी जानकारी,

पेटीएम (paytm) से पर्सनल लोन (loan) कैसे ले आइए जानते हैं पेटीएम (paytm) से लोन (loan) पाने का पूरा तरीका कभी-कभी हमारे जीवन में ऐसा समय आता है जब हमें पैसों की सख्त जरूरत होती है और ऐसे में हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के पास जाते हैं और उनसे बोलते है मदद के लिए हैं। अगर किसी कारणवश वे हमारी मदद नहीं कर पाते हैं तो ऐसी आपात स्थिति को देखते हुए हमारे मन में कर्ज लेने का विचार आता है। लोन (loan) लेने के कई तरीके हैं।

 


जैसे किसी बैंक से लोन (loan) लेना या फिर Play Store पर ऐसे और भी ऐप हैं जिनसे आप लोन (loan) ले सकते हैं।  हालाँकि, Play Store पर अधिकांश ऐप आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं और ऋण देने से इनकार कर देते हैं।  क्योंकि वह ऋण देने के बहाने आपकी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता आदि) की जानकारी प्राप्त करना चाहते है।


ऐसे में ज्यादातर finanss कंपनियां गलत और धोखेबाज साबित हो रही हैं, हमारे पास कर्ज लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। आखिर हम करें क्या?  अब इस स्थिति को देखते हुए, हम किसी भी finanss कंपनी पर कैसे भरोसा कर सकते हैं जहां इन दिनों घोटाले बड़े पैमाने पर हो रहे हैं?


 लेकिन इन सब के बावजूद हम आपके लिए एक विकल्प लेकर आए हैं, हम कह सकते हैं कि यह एक प्रसिद्ध कंपनी है जिसके बारे में आपने पहले सुना होगा।  जी हां, आज हम बात करेंगे कि अपने बुरे समय में हम पेटीएम (paytm) से पर्सनल लोन (loan) कैसे ले सकते है,जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल ब्लॉग में उपलब्ध है।  कृपया इस आर्टिकल ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।


पेटीएम (paytm)से पर्सनल लोन (Personal Loan) कैसे ले।

आप किसी को भी पैसे भेजने या पैसे मांगने के लिए पेटीएम ऐप (paytm app) का उपयोग करते है या कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप इस ऐप (paytm app) के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण (loan) प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि पेटीएम (paytm) आपको कर्ज (loan) देगा तो आप गलत हैं। क्योंकि पेटीएम लोन (paytm loan) नहीं देता है। हालाँकि, पेटीएम (paytm) आपको अन्य finanss कंपनियों से कम ब्याज पर ऋण (loan) प्राप्त करके उस लोन राशि को आप तक पहुंचाने में मदद करता है।


 अब ऐसे में आपको ठगे जाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।  क्योंकि पेटीएम (paytm) के जरिए आपको जो भी फाइनेंस कंपनियां लोन देगी, वो कंपनियां काफी भरोसेमंद होती हैं।  इसमें पेटीएम (paytm) आपको आश्वस्त करता है कि आपकी निजी जानकारी से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। पेटीएम (paytm) से पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए ऑनलाइन अप्लाई (online applay) कैसे करें की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

पेटीएम पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents For Paytm Personal Loan)


Adhar Card (आधार कार्ड)


PAN Card    (पैन कार्ड)


Bank Statement Of Last 3/6/12 Months


(बैंक स्टेटमेंट लास्ट 3 से 12 महीने तक की)


और अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़े। 


पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करे।

(How To Apply Online For Paytm Personal Loan)


Paytm app Se personal Loan Kaise Le आइए जानते हैं –

सबसे पहले Paytm Se personal Loan लेने के लिए आपका cibil Credit Score देखा जाएगा, क्रेडिट स्कोर के आधार पर यह तय होगा कि आपको लोन की राशि दी जाएगी या नहीं।


लोन (loan) लेने के लिए सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप (paytm app) Google Play stor par जाकर डाउनलोड करना होगा।


उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के साथ केवाईसी के साथ रजिस्टर करना होगा।


फिर लोन (loan) और क्रेडिट कार्ड (credit card) विकल्प पर क्लिक करके पेटीएम (paytm) पोस्टपेड पर क्लिक करें।


उसके बाद पर्सनल लोन (Personal Loan) एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद क्रेडिट स्कोर के अनुसार आपको बताया जाएगा कि आप कितने लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद आपको Proceed ऑप्शन पर क्लिक करने पर कुछ ही मिनटों में आपके बैंक खाते में लोन की राशि क्रेडिट हो जाएगी, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी काम के लिए कर सकते हैं।