हनी ट्रैप में फंसा शारीरिक संबंध बनाये फिर इंजीनियर से ठगे 10 लाख : शादी डॉट कॉम पर मिली थी युवती,फिर और करने लगी 50 लाख की डिमांड।

Bhilai ki Patrika news, दौसा में हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी का इंजीनियर हनीट्रैप में बहुत ही बुरी तरह फंस गया। पत्नी की मौत के बाद इंजीनियर दूसरी शादी के लिए लड़की ढूँढ रहा था। 8 माह पहले वह दिल्ली की एक महिला से शादी डॉट कॉम के माध्यम से संपर्क में आया था। महिला ने प्यार के बहाने शुरू कर दिये और शारीरिक संबंध बनाये, शादी के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये और फिर 50 लाख रूपये की मांग करने लगी। महिला ने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर रेप के मामले में फंसा दूंगी।


महिला पर हनीट्रैप में फंसाने का है आरोप 

दौसा शहर के वीर सावरकर स्कूल के पास किराए पर रहने वाले इंजीनियर रविंदर (35) ने रविवार को महिला के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। रविंद्र मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। वर्तमान में NHAI के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं । रविंदर ने बताया कि 8 महीने पहले उसने एक ऑनलाइन वेबसाइट पर शादी का विज्ञापन देखा था।

मैरिज डॉट कॉम के जरिए हुई थी पहचान

रविंदर ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली सुजाता (32) 8 महीने पहले ऑनलाइन वेबसाइट शादी डॉट कॉम द्वारा  परिचय हुआ था। सुजाता ने मोबाइल नंबर लिया और बात करने लगी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। वे एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे। सुजाता दौसा आती तो रवींद्र छुट्टी पर दिल्ली चले जाते। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए।

कुछ ही दिनों में 10 लाख लूट लिये 

रविंदर ने बताया कि सुजाता का एक 8 साल का बेटा भी है। वह उसके साथ दिल्ली में रहती है। शारीरिक संबंध बनने के बाद सुजाता पैसे मांगने लगी। कई बार कर के इंजीनियर ने सुजाता को 10 लाख रुपये दिए। पैसों की मांग बढ़ने पर रविंदर ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला। इस पर महिला ने शादी के नाम से पीछे हट गयी। उसने कहा कि अब तक दिए गए पैसों को भूल जाओ। नहीं तो 50 लाख रुपए और चुकाने पड़ेंगे।


इंजीनियर ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।