राज्य में इन दिनों चल रही सियासत को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. यहां के एक विधायक ने अपने साथी विधायकों पर सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।विधायक का आरोप है कि साथी विधायकों ने उन्हें सरकार गिराने के लिए पद और पैसे की पेशकश की ऐसा करने के लिए साथियों ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने की पेशकश की थी।
दरअसल झारखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कचछप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर झारखंड सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में रांची के अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार गिराने के लिए इन साथी विधायकों के जरिए उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की जा रही थी।
उन्हें बताया गया कि गुवाहाटी में उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात होगी, जो उन्हें झारखंड में बनने वाली नई सरकार में मंत्री पद देने की बात करेंगे ।

