कांग्रेस के 3 विधायको को पुलिस ने नोटों से भरी कार में पकड़ा,कांग्रेस से निलंबित।

Bhilai ki Patrika news, पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार को ग्रामीण हावड़ा पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस के तीन विधायकों को काफी मात्रा में नकद कैश के साथ हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि नकदी लेकर तीन विधायक एक ही वाहन में पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। बरामद नकदी की गिनती के लिए पुलिस को नोट गिनने की मशीन की मदद लेनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये जब्त किए हैं।


पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो उसमें जामताड़ा से कांग्रेस के तीन विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी व समेत चालक समेत पांच लोग सवार थे. बरामद नकदी कार की पिछली सीट पर रखी थी। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने विधायकों से करीब छह घंटे तक पूछताछ की।तीनों विधायक पैसे के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।


दूसरी तरफ कांग्रेस ने कैश रिकवरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में लिखा कि झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में करना है, जिसे महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र की जोड़ी ने अंजाम दिया हैं ।