छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय आवासीय अभ्यास वर्ग का आज समापन रायपुर के जैनम मानस भवन में प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के तीन दिवसीय सत्र का समापन हुआ।

 Bhilai ki Patrika news,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय आवासीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और इसे विकसित तरीके से स्थापित किया।


 हमें दुख है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को तबाह करने का काम किया है. करीब साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ उसी मुकाम पर पहुंच गया है जहां से हमने विकास की यात्रा शुरूआत की थी। जनता को खोखले वादों से गुमराह कर सरकार में आने वालों का  पाप का घड़ा भर गया है। अगले चुनाव में यह फूटेगा। हवा में उड़ने वाले उड़ जायेगें । जनता को धोखा देने वालों को सत्ता से हटाना हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

रायपुर स्थित जैनम मानस भवन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के तीन दिवसीय सत्र का समापन हुआ।


लोग हमारे साथ हैं। वे छत्तीसगढ़ को भ्रष्ट और अक्षम सरकार से मुक्त कराने के लिए तैयार हैं। जनता के आशीर्वाद से हम सभी भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़कर जनविरोधी, विकास विरोधी घोटाला करने वाली  सरकार को बहार फेकेंगे।

नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा कि अटल जी जानते थे कि अगर छत्तीसगढ़ बनता है तो उस समय कांग्रेस को संख्या के आधार पर सत्ता मिलेगी, फिर भी उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। तीन साल में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार और दमन के अलावा कुछ नहीं किया। प्रदेश के पहले चुनाव में जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया और 15 साल में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया, जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था.


2000 से 2003 तक कांग्रेस सरकार ने 8000 करोड़ का कर्ज लिया और एक भी काम नहीं कर पायी। भाजपा सरकार ने 15 साल में 33 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश का विकास किया। संपत्ति 124% की दर से बनाई गई है, लेकिन वर्तमान सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों पर 3 साल में 51 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लगाया और संपत्ति पर केवल 44% खर्च किया। 


उधार तो धन पैदा करने के लिए है, लेकिन छत्तीसगढ़ को कर्ज के दलदल में फँसाने के बावजूद यह सरकार केवल घोटालों और भ्रम फैलाने में लगी हुई है। इस सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य में धान खरीदने के लिए 51 हजार करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि राज्य सरकार ने केवल 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, इसके बावजूद यह फैलाया जा रहा है कि वह सारा धान खरीद रही है।

उन्होंने गोमूत्र खरीद योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गौठान की  शुरुआत भी नही की गयी हैं  और गोमूत्र खरीदने की योजना बनायी जा रही है। गाय का गोबर 2 रुपये में खरीदकर उन्हीं किसानों को 10 रुपये में बेचा जा रहा है। बर्मी खाद के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है।


 गाय का गोबर लेने वालों को प्रतिदिन औसतन 5 रुपये मिल रहे हैं. रासायनिक खाद की गारंटी है, जबकि किसानों से जबरन जब्त किए जा रहे उर्वरकों के परीक्षण का कोई मानक नहीं है. इसी तरह गोमूत्र खरीदने को लेकर हो रहे हंगामे की जांच के लिए किसी लैब की भी व्यवस्था नहीं है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल जनता को गुमराह करने और झूठी प्रसिद्धि हासिल करने के लिए विज्ञापनों पर योजना से अधिक पैसा खर्च करने का काम कर रहे हैं।


बृजमोहन ने हर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की जानकारी दी


 वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित आवासीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर घर में तिरंगा फहराने के अभियान की विस्तृत जानकारी दी. अभियान के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम बदल गए हैं.।सभी नए नियमों के तहत झंडा फहराएं, तिरंगा यात्रा निकालें और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।


प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने भी संबोधित किया। समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे,चुनीलाल साहू, महामंत्री नारायण चंदेल ,भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव, नंदकुमार साय,  विक्रम उसेंडी , गौरीशंकर अग्रवाल, सुभाष राव, भाजपा प्रवकता राजेश मुनत,केदार कश्यप, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, नीलू शर्मा,ननकी राम कवर,  शिवरतन शर्मा,  राष्ट्रीय सह प्रभारी प्रशिक्षण अवधेश जैन प्रदेश पदाधिकारी, छगन मुंद्रा व राज्य के वरिष्ठ कार्यसमिति नेतागण भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के अंत मे रायपुर जिला कार्यकर्ताओ व पधिकारियों का  सभा ने ताली बजा अभिवादन किया।