भिलाई के बड़े निजी अस्पताल में लापरवाही ने ली बुजुर्ग महिला की जान,

Bhilai ki patrika : भिलाई के बड़े निजी अस्पताल में लापरवाही ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली।सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी बुजुर्ग महिला के परिजनो ने बेहतर ईलाज की उम्मीद से बुजुर्ग महिला को शहर के बड़े निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया था। 


बुजुर्ग महिला को वहां से एम्स रेफर किया जा रहा  था। जहाँ ऐबुंलेंस चालक के कहने पर महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहाँ गुरुवार को महिला की ईलाज मे लापरवाही बरतने से मौत हो गयी।जिससे अस्पताल परिसर मे ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया ।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने ठीक प्रकार से सहयोग  नही किया। साथ ही ईलाज मे खर्च होने वाली राशि का ब्यौरा दे पाये और न ही बेहतर ईलाज दे पाये। चिकित्सकीय टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जहाँ रिपोर्ट आने के बाद मामले की कार्यवाही की जायेगी।