तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठी मवेशियों से टकराकर पलटी, चार घायल.....

 

bhilai ki Patrika news,दुर्ग जिले के पतोरा में चुनकट्टा नाले के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे एक जानवर से टकरा गई  इसके बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई जिससे घटना के वक्त कार मे सवार पांच में से चार लोग घायल हो गए।

उतई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब नौ बजे हुआ।आई-20 कार नंबर  CG04 HB 4603 मगलेश देसलेहरे नामक व्यक्ति निवासी देवसरा की है।

मगलेश की ससुराल गोड़पेण्ड्री में है। मगलेश के साले देवेंद्र कुर्रे की ढाई साल की बेटी मिजल कुर्रे को उतई के महिमा अस्पताल में भर्ती थी। घटना के वक्त वह मिजल को लेकर उतई से गोड़पेण्ड्री आ रहे था। इस दौरान कार में पांच लोग सवार थे। कार मनोज कुर्रे चला रहा था।


पतोरा और चूनकट्टा नाला के बीच सड़क पर मवेशी बैठे थे। इसी बीच मनोज कुर्रे कार की गति को नियंत्रित नहीं कर सका और कार जानवर से टकरा गयी। तेज गति के कारण कार पलट हो गयी।


 इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है ।