छात्र की चाकू मारकर हत्या,सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद।

BHILAI ki Patrika news, जानकारी के मुताबिक एसबीआर कॉलेज के पास शनिचारी रहवासी एक छात्र को बातचीत के लिए बुलाने के बाद युवको ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घायल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।


 प्रारंभिक जांच में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को लेकर युवकों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। साथ ही हत्यारे युवकों की पहचान की जा रही है। घटना आज शाम रविवार की है।

कोतवाली क्षेत्र के शनिचारी बाजार निवासी सतीश तिवारी छात्र थे। रविवार शाम को उन्हें जूना बिलासपुर और मिनी बस्ती के कुछ युवकों ने एसबीआर कॉलेज के समीप बातचीत के लिए बुलाया था। इसके बाद वे आपस में बातें कर रहे थे।


इसी दौरान युवको ने सतीश तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। यहां आसपास के लोगों ने चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल सतीश को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।



इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने घेरे में ले लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान की जा रही है।


 प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सतीश ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इसी बात को लेकर मिनी बस्ती व जूना बिलासपुर में रहने वाले कुछ युवकों से उसका झगड़ा चल रहा था। पुलिस इसकी पातासाजी कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।