भिलाई,दोस्तों के साथ तालाब पार करने की शर्त लगायी , डूबने से युवक की मौत,

 BHILAI ki patrika news,भिलाई। दोस्तों से सबसे पहले तैरकर तालाब पार करने की शर्त लगाकर तैरने उतरा युवक अपनी जिंदगी को ही हार बैठा। तैरते-तैरते वो तालाब के बीच में पहुंचा पर तालाब को पार नही कर पाया।


 थकान व सांस फूलने की वजह से हिम्मत बीच मे ही टूट गयी और वह बीच तालाब में डूब गया। जब उसके सभी दोस्त तालाब के दूसरी ओर पहुंचे तो उन्होंने युवक को नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जामुल पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मृत युवक की पहचान श्रमिक नगर छावनी निवासी आशीष प्रसाद उर्फ ​​गजनी (18) के रूप में हुई है। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्तों के साथ जामुल स्थित दर्री तालाब में नहाने गया था।नहाते समय सभी दोस्त से तालाब के उस पार तैरने की शर्त लगी थी।


इसके बाद सभी तालाब पार करने उतरे। सभी ने एक बार लगभग छह एकड़ क्षेत्र के तालाब को पार किया। दूसरी बार तालाब पार करते समय आशीष प्रसाद उर्फ ​​गजनी की हिम्मत टूटने लगी और वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने शाम छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया।पुलिस के मुताबिक मृतक कोई काम नहीं करता है।