Vj जायसवाल, bhilai ki Patrika news,जायसवाल समाज कल्याण समिति के महिला संगठन द्वारा भिलाई के कैलाश नगर में स्थित माया पैलेस में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ भारी संख्या मे जायसवाल समाज के लोग आयोजन मे शामिल हो कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी।
जिसमें भिलाई सहित दल्ली राजहरा एवं धमतरी से भी समाज के लोगों ने सहभागिता दी। जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष अनिता जायसवाल जी के नेतृत्व में उनके सहयोगियों द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।
समारोह का मुख्य आयोजन महिलाओं के सावन मिलन समारोह के माध्यम से समाज के लोगो के साथ मेल जोल बढ़ाने व समाज मे एकता बनाये रखने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान सहस्त्रबाहु के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर आरती पाठ किया गया इसके उपरांत महिला समाज की अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज की नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती सत्या देवी जायसवाल नगर निगम भिलाई वार्ड 30 का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के आकर्षण में मुख्य रूप से सावन की रानी का चयन किया गया एवं तथा सिंगिंग कंपटीशन डांस कंपटीशन मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता सलाद सजाओ प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम कर इसका सफलतापूर्वक समापन किया। जहाँ समाज के सभी लोगो ने इस समारोह का भरपूर आनंद लिया।
गणेश बंदना-
1. इशिका जायसवाल
डान्स पर्फ़ॉर्मन्स
१. सिमरन जायसवाल
२. नेहा रवि जायसवाल
३. प्रियंका जायसवाल
तीज क्वीन
१. सिमरन जायसवाल
२. सिनम चौधरी
३. नेहा जायसवाल
सलाद प्रतियोगिता
१. प्रीति जयसवाल
२.आँचल जायसवाल
मेक अप प्रतियोगिता
१. मानीशा जायसवाल
२. सिप्पी जायसवाल
सोंग पर्फ़ॉर्मन्स बाई
1. ऋचा जायसवाल
विशेष अथिथि
जायसवाल सरवर्ग़िया महासभा प्रांतीय (chattishgarh) अध्यक्ष शिमांशी जायसवाल
अध्यक्ष अनिता जायसवाल, भिलाई
अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, दल्ली राजहरा
अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा, धमतरी
विशेष अतिथि
जायसवाल समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील जायसवाल
युवा अध्यक्ष अजय जायसवाल
जज के रूप में उपस्थित थे
१. Dr Jaishree Wakankar
२. आदर्श कौर




