बदसलूकी: मैत्री विद्या निकेतन रिसाली की 10वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी अज्ञात लोगों ने कपड़े फाड़े,मारपीट की...

Bhilai ki Patrika, मैत्री विद्या निकेतन रिसाली में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा की एक छात्रा को अज्ञात लोगों ने पीटा। आरोपियों ने छात्रा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों में तीन लड़कियां और एक युवक शामिल है। घटना की शिकायत पर थाना नेवई ने अज्ञात आरोपितो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि अंबेडकर स्कूल के पीछे  स्टेशन मरोदा की रहने वाली अनन्या सिंह मैत्री विद्या निकेतन रिसाली की 10वीं की छात्रा है।

 

सोमवार की सुबह वह परीक्षा देने स्कूल गई थी। जैसे ही वह स्कूल के गेट के पास पहुंची। वहां एक अनजान लड़की ने उसे अपने पास बुलाने के लिये इशारा किया।

 

छात्रा जब उसके पास गई तो उसके साथ आए दो युवतियों और एक युवक ने उसे घेर लिया। तीनो ने उससे कहा कि उसने गलत लोगों से पंगा ले लिया है। 

इसके बाद सभी ने छात्रा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। छात्रा जान बचाकर स्कूल पहुंच गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।