Bhilai ki Patrika, जिन लोगों ने तीन साल पहले कोटक स्मॉल कैप फंड ( Small Cap Mutual Funds) में 10,000 रुपये का SIP शुरू किया था, आज उनकी जमा राशि 6.17 लाख रुपये तक पहुंच गई है। तीन साल में इस (Mutual Funds) म्यूचुअल फंड का ट्रेलिंग रिटर्न 38.36 फीसदी रहा है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Fund) में निवेश कर कम समय में अच्छी रकम जमा की जा सकती है। हालांकि, इक्विटी फंड (Equity Mutual Fund) में जोखिम का ध्यान रखना पड़ता है ताकि जमा पूंजी पर कोई जोखिम न हो और रिटर्न भी डूब न जाए। इसके लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) SIP बेस्ट माना जाता है।
SIP के जरिए आप विभिन्न स्मॉल कैप फंडों में निवेश करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यहां हम 10,000 रुपये के मासिक एसआईपी से 6 से 7 लाख रुपये बनाने की कोशिश करते हैं, वह भी सिर्फ 3 सालो में। आइए जानते हैं कि कौन से स्मॉल कैप फंड ( Small Cap Mutual Funds) में निवेश करके टोटल 6 से 7 लाख की राशि बनाई जा सकती है।
हर महीने जमा करें 10,000 और 3 साल बाद पाएं 7 लाख रुपये, इस प्लान में करना होगा निवेश
इसमें पहला प्लान क्वांट स्मॉल कैप फंड-डायरेक्ट प्लान (Quant Small Cap Fund - Direct Plan) है। यह योजना 1 जनवरी 2013 को शुरू की गई थी। शुरुआत से ही इस योजना की विकास दर (Growth Rate) बेहतर रही है और रिटर्न भी इस प्लान में बहुत ज्यादा रहा है।
हर साल के औसत रिटर्न पर नजर डालें तो यह करीब 15.21 फीसदी है जबकि पिछले एक वर्षो में इसने 0.17 फीसदी रिटर्न दिया है। तीन साल पहले 10,000 रुपये से स्मॉल कैप फंड (Quant Small Cap Fund - Direct Plan) में शुरू किया गया SIP आज 7.18 लाख रुपये पर पहुंच गया है।
तीन साल का रिटर्न करीब 49% फीसदी पर चल रहा है। 5 साल का रिटर्न करीब 21% फीसदी है। 5 साल के आधार पर देखें तो 10,000 रुपये प्रति महीने निवेश का SIP आज करीब टोटल अमाउंट 13.5 लाख रुपये में बदल गया है।
स्मॉल कैप फंड ( Small Cap Mutual Funds) का अब तक का रिटर्न
इसके बाद दूसरा फंड इडेलवाइज स्मॉल कैप फंड-डायरेक्ट प्लान (Edelweiss Small Cap Fund - Direct Plan) है। इस फंड को 7 फरवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। अपनी स्थापना के बाद से, ये फंड ने अपने ग्राहकों को 31.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इस फंड ने 11.75 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले तीन वर्षो में इस फंड ने 37% फीसदी का रिटर्न दिया है।
इससे यह पता चलता है कि जिन लोगों ने तीन साल पहले इडेलवाइज स्मॉल कैप फंड (Edelweiss Small Cap Fund - Direct Plan) में 10,000 रुपये का SIP मे निवेश शुरू किया था, आज उनकी जमा राशि 6.08 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस फंड ने कैपिटल गुड्स, फाइनेंशियल, मटीरियल्स, सर्विसेज और केमिकल, रासायनिक उद्योगों में निवेश किया है।
कोटक स्मॉल कैप फंड (Kotak Small Cap Fund) के लाभ
अगला फंड है (Kotak Small Cap Fund) कोटक स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान, यह फंड 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। स्थापना के बाद से यह फंड हर साल 20.56 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
पिछले एक वर्षो में 8.94% फीसदी का रिटर्न दिया गया है। जिन लोगों ने 3 वर्ष पहले इस फंड में 10,000 रुपये का SIP मे निवेश शुरू किया था, आज उनकी कुल जमा राशि 6.17 लाख रुपये तक पहुंच गई है। बीते तीन वर्षो में इस फंड का रिटर्न 38.36 फीसदी रहा है।
और इसी आधार पर तीन साल में 6.17 लाख रुपये के रिटर्न की गणना की गई है. इस फंड ने मटीरियल्स, कंज्यूमर्स डिसक्रिशनरी, केमिकल्स, मेटल्स और माइनिंग और कैपिटल गुड्स इंडस्ट्रीज में निवेश किया है.
और इस आधार पर ही 3 वर्षो में 6.17 लाख रुपये के रिटर्न का मूल्यांकन किया गया है। इस फंड ने मटीरियल्स, कंज्यूमर्स डिसक्रिशनरी, केमिकल्स, मेटल्स और माइनिंग और कैपिटल गुड्स इंडस्ट्रीज में निवेश किया है.
इस इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Fund) ने दिया बंपर रिटर्न
अगला फंड निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान (Nippon India Small Cap Fund - Direct Plan) है। यह म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। इस फंड ने शुरुआत से अब तक 25.08% फीसदी का रिटर्न दिया है। हर साल औसतन 12.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया गया है.
3 वर्ष पहले शुरू हुआ 10,000 रुपये का मासिक SIP आज 6.23 लाख रुपये में बदल गया है। इस फंड ने पिछले 3 वर्षो में 35.73 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस कंपनी की शीर्ष 5 होल्डिंग्स में टीआई फाइनेंशियल, ग्रामीण फाइनेंशियल, एनआईआईटी, केपीआईटी इंजीनियरिंग और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड जैसे सेक्टर शामिल हैं।




