इंसानियत शर्मसार : कचरा बीनने वाली 13 साल की गरीब बच्ची को 10 रूपये का लालच देकर 3 दिनों तक उसके साथ किया गया सामुहिक दुष्कर्म.....

Bhilai ki Patrika, छ़ग के बलौदाबाजार मे झकझोरने वाली घटना सामने आयी है जहाँ एक 13 वर्षीय गरीब परिवार की बच्ची के साथ और एक अधेड़ व्यक्ति व 76 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची के साथ 10 रूपये का लालच देकर सामूहिक बलात्कार किया गया। 


जब पास के दुकानदार को पता चला तो उसने बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया। दोनों तीन दिन तक रेप करते रहे। तीसरे दिन पड़ोसी महिला ने देखा तब मामला प्रकाश मे आया।। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली से करीब 5 किमी दूर गांव में रहने वाली 13 साल की बच्ची बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कचरा बीनने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को गांव के 76 वर्षीय आरोपी कुंजराम वर्मा ने बच्ची को देखा और  फिर उसने 10 रुपये देने का लालच देकर अपने घर ले गया।


 उस समय घर के सभी लोग काम से बाहर थे। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने फिर लड़की को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।दोनो आरोपी अपनी हवस की भूख को बच्ची के माध्यम से पूरा कर लड़की की गरीबी का फायदा उठा रहे थे।


पड़ोसी महिला ने देखा तो मामले का पता चला

दूसरे दिन जब लड़की कुंजराम के घर से निकली तो पास के एक दुकानदार रमेश वर्मा (47) ने देखा। जब उसे शक हुआ तो उसने पूछताछ की और आरोप है कि अगले दिन उसने 10 रुपये देकर बच्ची से रेप भी किया।


इसके बाद लडकी रमेश के घर से बाहर आई तो पड़ोस में रहने वाली महिला को शक हुआ। उसने लड़की से पूछताछ की और उसे उसके घरवालो के पास ले गयी। तब दुष्कर्म  के बारे मे पता चला। फिर शनिवार रात करीब 2 बजे परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

दोनों आरोपित गिरफ्तार

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रेप की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और लड़की का बयान लिया। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-376डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


रविवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रेप करना कबूल कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इससे पहले भी बच्ची के साथ इस तरह से दुष्कर्म किया जाता रहा होगा।