दर्द भरी दास्तां :15 साल की लड़की को 4 महीने में 3 बार बेचा, कई बार रेप;7 साल बाद घरवालो को मिली, अब 12वीं पास करने के बाद कॉलेज जाने के लिए तैयारी..

Bhilai ki Patrika, भगवान किसी के साथ क्या करेंगे,जिंदगी से कितनी ठोकर मिलेगी यह भी कोई नही जानता पर जीवन संघर्षों का नाम है कठिनाइयों को पार करना भी जिंदगी का ही हिस्सा है।यह दासताँ उस लड़की की है जो महज 15   साल की आयु में धोखे का शिकार बनी।पर आज अपने सपनों को पंख देने जा रही हैं।


तीन बार बेचे जाने और कई बार दुष्कर्म के बाद अपने आघात से उबरने की कोशिश कर रही एक लड़की ने पश्चिम बंगाल में 12वीं की परीक्षा पास की है। 22 साल का यह छात्रा कॉलेज जाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने साझा की है।

अधिकारियों ने बताया कि जब 

लड़की छोटी थी तो उसे अलग-अलग राज्यों में 4 महीने में 3 बार बेचा गया। इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया, इतना ही नहीं 30 साल बड़े शख्स से उसकी जबरन शादी भी कर दी गई। इस मामले में हाल ही में एक अदालत ने चार लोगों को पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल और दो अन्य को 10 साल की सजा सुनाई है।

सात साल बाद घर लौटी पीड़िता

सीआईडी ​​अधिकारियों ने इस महिला को उत्तराखंड से छुड़ाया। इसके साथ ही पीड़िता के प्रेमी राहुल समेत छह आरोपियों को बिहार, यूपी और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के पिता एक साड़ी की दुकान में काम करते हैं। उनका कहना है कि यह भगवान की कृपा है कि हमारी बेटी सात साल बाद वापस मिली है।

 

शादी के लिए लड़के की तलाश में परिवार

परिवार का कहना है कि हमारी बेटी ने बहुत कुछ सहा है। जिन लोगों ने उनके साथ अन्याय किया, उन्हें दंडित किया जा रहा है, हम अपनी बेटी की पुनर्विवाह के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश कर रहे हैं।


प्रेमी ने इसे डेढ़ लाख में बेच दिया था

परिजनों ने बताया कि बेटी ने 7 साल पहले सोशल मीडिया पर लड़के से बात करना शुरू किया था। फिर एक दिन वह स्कूल के बहाने लड़के के साथ  घर से भाग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि सात जनवरी 2015 को पीड़िता राहुल से कोलकाता के साइंस सिटी में मिली थी. यहां वह पीड़िता को बाबूघाट में छोड़कर फरार हो गया। बाद में उसे पता चला कि राहुल ने उसे डेढ़ लाख रुपये में किसी को बेच दिया है।


लड़की की शादी 45 वर्षीय आदमी से करवा दी गयी थी

इसके बाद राहुल का दोस्त होने का दावा करने वाला एक शख्स पीड़िता को बिहार ले गया और कमल नाम के दूसरे शख्स को बेच दिया. कमल पीड़िता को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चित्रा नाम की महिला के पास ले गया। इधर, चित्रा ने पीड़िता की जबरन शादी अपने 45 वर्षीय भाई से कर दी। इसके बाद चित्रा के भाई ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया।