Bhilai ki Patrika,भिलाई कैम्प बैकुंठ धाम मंदिर में दिनांक 03/08/2022 नवनिर्मित भैरव बाबा मंदिर की स्थापना के लिए गैरी पूजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बैकुंठ धाम के नगर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कलश यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाया।
बैकुंठधाम प्रांगण में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहले दिन गौरी पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गयी।
दूसरे दिन पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर में भैरव बाबा की मूर्ति की स्थापना ,यज्ञ,महाआरती व अन्य पूजन विधी के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा।
यह आयोजन बैकुंठ धाम संस्थापक राजेंद्र सिंह अरोरा और वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर पार्षद भोला प्रियंका साहू के करकमलो द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव, केशव चौबे, राजेश प्रसाद, वार्ड 32 की छाया पार्षद आरती सोनवानी , भाजपा नेता भोला साहू के साथ बैकुंठधाम के बहुत से नागरिक उपस्थित थे।


