दुखद घटना:पिता ने 2 बच्चों की गला दबाकर हत्या की व किया सुसाइड,लाश की बदबू फैलने से हुआ खुलासा,एक साल पहले बड़े भाई के साथ भागी गयी थी पत्नी....

BHILAI ki Patrika, रायपुर जिले के धरसीवा इलाके में एक पिता ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। यह घटना करीब 2-3 दिन पहले की बताई जा रही है। रविवार रात पड़ोसियों ने बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जब कमरा खोला गया तो घटना का पता चला। मामला धारसीवा के देवरी गांव का है.

 


जानकारी के मुताबिक इस मकान में 30 वर्षीय रामेश्वर साहू अपनी 6 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ रह रहा था. उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। 

 

2 दिन तक कोई घर से बाहर नहीं निकला व बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाना शुरू किया, कोई जवाब नहीं आया। तो खिड़की से   देखा कि अंदर बच्चे बेहोश पड़े हैं।


बच्चों का गला घोंटा गया 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया तो वहां तीनों के शव पड़े हुए थे. जांच में पता चला है कि रामेश्वर ने पहले अपने दो बच्चों का रस्सी या कपड़े से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या भी कर ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और जानकारी का खुलासा हो पायेगा । बच्चों और रामेश्वर के शव बुरी तरह सड़ चुके थे, जिससे बदबू आ रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना दो दिन पुरानी हो सकती है। पुलिस अब तक की जांच में इस मामले को दो बच्चों की हत्या के बाद पिता की आत्महत्या के रूप में देख रही है।

 

पत्नी भाई के साथ भाग गयी थी

 पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि रामेश्वर की पत्नी करीब एक साल पहले अपने पति के बड़े भाई के साथ भाग गई थी. इसे लेकर रामेश्वर अक्सर चिंतित रहता था। रामेश्वर ने 6 साल की बेटी रागिनी और 9 साल के बेटे अमित की परवरिश की जिम्मेदारी ली थी। रामेश्वर सिलतारा की एक फैक्ट्री में मजदूर का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।