Bhilai ki Patrika, भिलाई की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ शादी का प्रलोभन देकर अपहरण व दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया है। जहाँ आरोपी 2 माह तक किशोरी को भिलाई से भोपाल तक अपने दोस्तो की मदद लेकर फिरता रहा व रिसाली स्थित अपने घर की छत पर भी कुछ दिन तक किशोरी को रखा था।
किशोरी के परिजनों के द्वारा किशोरी की गुम होने की शिकायत दर्ज करवायी गयी थी।आपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुये बच्चों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है इसी के तहत किशोरी को ढूंढ कर उसके घरवालो के सौंप दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नसर सिद्धकी ने बताया कि 2 महीने से गायब किशोरी की कोई जानकारी नही मिल पाने से परिजन बहुत परेशान थे। बहुत ही बारीकी से जांच पड़ताल करने पर पुलिस को आरोपी का पता चल पाया।
सुपेला पुलिस द्वारा अपचारी की निशानदेही कर रिसाली मे घेराबंदी कर पकड़ा व पीड़िता को छुड़ाया गया।जहाँ पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ 2 माह तक दुष्कर्म किया।कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी को रिसाली मे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया व कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह अपने दो नाबालिग व एक बालिग दोस्त जीतू के माध्यम से दो महीने पहले किशोरी को कोसा नाले के पास स्कूटी मे बैठाकर पहले अपने घर ले गया और उसे घर की छत पर रखा।
फिर कुछ दिन दोस्त जीतू के घर रखा बाद मे भिलाई से भोपाल लेकर चला गया और 3 अगस्त को भिलाई वापस आया। इतने दिनों तक वह किशोरी के साथ दुष्कर्म भी करता रहा।
पाक्सो ऐक्ट के तहत आरोपी अपचारी, उसके दो नाबालिग दोस्त व जीतू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

