BHILAI ki Patrika, दुर्ग के गांव जामगांव आर मे एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया है। जहां गांव के रहने वाले 25 साल के आरोपी युवक राजकुमार यादव ने गांव की ही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को करीब 3 महीने से अंजाम दे रहा था।वह नाबालिग लड़की को डरा धमका कर इस घटना को अंजाम दे रहा था।जब भी पीड़िता अकेली होती तब आरोपी उसके घर मे घुसकर ये कृत्य करता था।
और एक दिन वह पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ जबरदस्ती घर ले गया। घटना के बारे मे जब लडकी के घर वाले को पता चला तब समाज मे बैठक की गयी जहां आरोपी युवक के पिता ने लड़की को अपने घर मे रखने से इंकार कर दिया व समाज के सामने माफी भी मांगी थी।
किंतु 2 दिनों के बाद ही युवक ने फिर से यही शर्मनाक हरकत की जिससे गुस्साये नाबालिग के घरवालो ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवायी हैं। जहाँ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
उक्त घटना मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ए.के देवांगन,आरक्षक जयप्रकाश साहू,राजीव दुबे,महेन्द्र बंजारे की भूमिका सराहनीय रही।

