बीसपी में ठेका दिलाने के बहाने ठगी : अधिकारियों से अच्छी जानपहचान के होने का झांसा देकर ऐसी रिपेयरिंग की पेटी ठेका दिलाने के नाम पर हड़प लिए 3 लाख.....

BHILAI ki Patrika,भिलाई स्टील प्लांट के AC शॉप में काम दिलवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने शिकायतकर्ता को बहला-फुसलाकर कहा कि वह बीसपी अधिकारियों को अच्छी तरह से जानता है। उससे एयर कंडीशन मरम्मत कार्य का ठेका दिलवाने के नाम पर पैसे लूट लिये। कोर्ट के आदेश के बाद सुपेला पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।


सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि कुम्हारी निवासी विजय कुमार साहू (36) तनु कंस्ट्रक्शन कुम्हारी में क्लर्क का काम करता है. विजय का आरोप है कि कुम्हारी के कार्यालय में उसकी मुलाकात डोमेंद्र कुमार वर्मा से हुई।

 डोमेंद्र के कुम्हारी कार्यालय  में बार-बार आना जाना था। धीरे-धीरे दोनों की एक दूसरे से अच्छी तरह जान पहचान बन गयी। डोमेंद्र वर्मा बीसपी की एयर कंडीशनर शाॅप पर काम करता हैं।

डोमेंद्र ने बताया था कि वह प्लांट के एजीएम, सीईओ और अन्य अधिकारियों से अच्छी तरह परिचित हैं। विजय को कहा कि वह उसे भिलाई स्टील प्लांट में एयर कंडीशनर विभाग में एक छोटे ठेकेदार के रूप में काम दिला सकता है। 

जब विजय काम लेने के लिए तैयार हुआ तो उसने उससे तीन लाख रुपये की मांग की। इसमें उन्होंने अपना ठेका लाइसेंस बनवाने की भी मांग की थी। पैसे देने के बाद भी आरोपी ने पीड़ित को कोई ठेका नही दिलवाया परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया।