लापरवाही : रस्तोगी नर्सिग काॅलेज भिलाई की एक छात्रा की फूड पाॅयजनिंग से मौत शेष 45 छात्र अस्पताल मे भर्ती, स्थति गंभीर,

Bhilai ki Patrika, माता पिता अपने बच्चो को महँगे काॅलेज मे मोटी फीस के साथ प्रवेश दिलवाते है ताकि वह अपना भविष्य बना सके पर कभी-कभी काॅलेज प्रबंधन की लापरवाही छात्रों के जीवन पर इस तरह प्रभाव डालेगी यह सोचने का विषय है क्योकि काॅलेज प्रबंधन अपनी जेब भरने के चक्कर मे छात्रो का जीवन छीन रही हैं।


यह मामला रस्तोगी नर्सिग काॅलेज भिलाई का है जो माॅडल टाऊन मे विगत कई वर्षों से संचालित है जहाँ बासी व घटिये स्तर का खाना खाकर एक छात्रा की मौत हो गयी व 45 छात्राये भिलाई के नेहरू नगर स्थित हाईटेक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत दयनीय है।

वहीं अब तक 60 छात्रों की तबियत खराब हो चुकी हैं। पिछले 4 दिनों से खाने मे शिकायत थी जिसका वहाँ के छात्रों द्वारा काॅलेज प्रबंधन को इस बारे मे अवगत भी कराया गया था।पर काॅलेज प्रबंधन ने इस मसले पर ध्यान नही दिया जिसके फलस्वरूप एक छात्रा कामिनी निवासी बालोद की मौत हो गयी और  अब तक 60 छात्र बीमार है।

बता दे कि नर्सिंग की पढाई काफी महँगी होती है जिसमें काॅलेज प्रबंधन द्वारा काॅलेज फीस के साथ-साथ हाॅस्टल फीस भी ज्यादा होती है उसके बाद भी इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है। भिलाई के मेयर नीरज पाॅल ने दुर्ग कलेक्टर को जांच के आदेश दिये है।


 साथ ही निगम आयुक्त को भी जांच के लिये कहा है व आरोप सही पाये जाने पर काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा हैं।हालांकि काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्रा की मौत उसके घर पर हुयी है क्योकि छात्रा तबियत बिगड़ने पर छुट्टी लेकर अपने घर जा चुकी थी।इसलिये काॅलेज प्रबंधन मौत की जिम्मेदारी लेने से बच रहा हैं।


NSUI ने कल अस्पताल परिसर मे जमकर हंगामा किया तथा काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।