ट्रक ड्राइवर का मर्डर, खुर्सीपार भिलाई के युवक को लाठी-डंडों से पीटा ,आरोपी युवक को अधमरा छोड़ कर भाग गये, ईलाज के दौरान मौत,5 आरोपी गिरफ्तार .....

BHILAI ki Patrika, भिलाई खुर्सीपार मे एक युवक को 5 लोगो ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा व घायल कर दिया। आज सुबह  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने थाने को घेर लिया।


 उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए पुलिस जिम्मेदार है। हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस इनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करेगी। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

विवेक यादव (30 वर्ष) वार्ड 49 मछली बाजार खुर्सीपार का निवासी था। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर था। तीन दिन पहले उसने देर रात करीब 2 बजे ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा किया और अपने दोस्त सलमान को वहां बुलाया. इसके बाद दोनों स्कूटी से घर जा रहे थे। ये दोनों जैसे ही बापूनगर शराब भट्टी के पास निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे तो 5 युवकों ने उन्हें रोक लिया।

 

इसके बाद उसने विवेक और सलमान को लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटा। सलमान किसी तरह वहां से भाग निकला लेकिन विवेक वहीं फंस गया। जब तक सलमान अपने घरवालो के साथ वहां पहुंचा तब तक आरोपी विवेक को मरा समझकर वहां से निकल चुके था।

 परिजन खून से लथपथ विवेक को अस्पताल ले गए। वहां उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उसे एम्स रायपुर ले जाने की सलाह दी। विवेक की शनिवार सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।


 क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव किया

विवेक की मौत की खबर मिलते ही मछली बाजार व आसपास के इलाके में मातम छा गया. इस घटना के लिए खुरसीपुर पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए यहां के लोगों ने सदर थाने का घेराव कर दिया. उन्होंने आरोपितो की गिरफ्तारी की मांग की। 

 

आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद खुर्सीपार पुलिस हरकत में आई और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बालाजी नगर जोन 2 उड़िया मोहल्ला, साहिल हुसैन (23 वर्ष), आलोक निगम (21 वर्ष) निवासी बापू नगर, राज साहनी (19 वर्ष) निवासी बापू नगर श्रीराम चौक व लक्ष्मीनारायण वार्ड 44 के दो नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है।