Bhilai ki Patrika, आजकल चोरी की घटना आम हो गयी हैं पर चोरो के हौसले इतने बुलंद हो जायेंगे यह नही पता था क्योंकि भारी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे नेताओं की जेब काटने का दम रखेंगे।उक्त मामला राजधानी रायपुर का है।जहाँ शुक्रवार को रायपुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता चोरी के शिकार हो गए।
बताया जा रहा है कि भीड़ में कई नेताओं का सामान पार हो गया।कुछ नेताओं के साथ हुई घटना से साफ है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ में चोर भी बैठे थे।व मौका पाकर इन शरारती तत्वों ने नेताओं की जेब से कीमती सामान निकाल लिया।
उपरोक्त मामला राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है।बढ़ती महंगाई, खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी, अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में धरना दिया था। यह कार्यक्रम रायपुर में भी हुआ।
धरने के बाद कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम से मांग पत्र सौंपकर लौटा। लेकिन जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो कई नेताओ के बीच खलबली मच गयी। किसी के पास मोबाइल फोन नहीं था और कुछ महंगे ब्रांड के जूते गायब थे व किसी के जेब से पैसे गायब थे।
कैश गायब हो गया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्राम अध्यक्ष उधोराम वर्मा की जेब से किसी ने 50 हजार रुपये निकाल लिए. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे उधोराम वर्मा को पता ही नहीं चला कि उनकी जेब कब कट गई. उधोराम वर्मा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की चुनौती
इस राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के सभी विधायक, मंत्री, कांग्रेस के प्रमुख नेता मौजूद थे. इन सभी को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम बहुत बड़ा था। राजभवन प्रतिबंधित क्षेत्र है।
इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी, आसपास के कई थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. जहां सभी वीआईपी और खुद पुलिस मौजूद थी, खाकी देखकर भी चोरों का हौसला नहीं टूटा और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

