पैर ,गला काटकर नृशंस हत्या: 60 वर्ष के मंदिर में पूजा करवाने वाले वृद्ध की हत्या बांध के किनारे मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव....

BHILAI ki Patrika, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ( GPM) जिले में शनिवार देर रात एक मंदिर के पुजारी के सहायक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारे ने 60 वर्षीय व्यक्ति का पैर और गला काट दिया। मनोरा बांध के पास एक बुजुर्ग का शव मिला। बुजुर्ग पास के ही हनुमानजी के  मंदिर में पूजा किया करते थे।


 सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है. मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरवाही के मनोरा गांव के बहुटटोला में बजरंगबली और देवी मां का मंदिर है. इस मंदिर में रहते हुए हीरादीन (60) पूजा में पुजारी का सहयोग करता था। लगभग 40 साल पहले वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था व दूसरी शादी कर ली थी।


 देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हीरादीन का शव बांध के किनारे पड़ा है। पुलिस पहुंची तो देखा कि हीरादीन की टांग घुटने के पास धारदार हथियार से कटी हुई है। उनकी गर्दन पर भी हथियार से वार के निशान है।

 

बेटे को हिरासत में लिया गया

मरवाही थाना के प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हीरादीन मंदिर की पूजा-पाठ में सहयोग करता था. अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि दूसरी शादी के बाद हीरादीन ने संपत्ति का बंटवारा कर लिया था,


 लेकिन उसका बेटा  इससे संतुष्ट नहीं था. इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कई बार मारपीट भी हुई। करीब एक साल पहले विवाद भी हुआ था। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। 

 

हीरादीन के बेटे को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस को शक है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ हो सकता है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।