BHILAI ki Patrika, देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य पर श्री राम जन्म उत्सव समिति के संरक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कल कैम्प, खुर्सीपार क्षेत्र में भिलाई लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने की गुजारिश की।
उन्होंने रविवार को वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन और अपने हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा निकाली। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की भी अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक से आजादी के 75वें साल पर हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है. उनके इस अभियान को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय ने इस अपील को आगे बढ़ाते हुये खुर्सीपार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली, जिसमें भारी संख्या मे लोगों ने भाग लिया। इस दौरान खुर्सीपार जोन-1 शिवालय से जोन-3 पंप हाउस और कैंप श्रीरामलू पोटी चौक से सर्कुलर बाजार तक मार्च करते हुए 'हर घर तिरंगा' का नारा दिया गया।
श्री रामलू पोटी चोक वार्ड क्रमांक 30 मदर टैरेसा नगर से सुभाष चौक से लेकर जलेबी चौक से सर्कुलर मार्केट में समापन हुआ जिसमे आदरणीय वैशाली नगर विधायक विद्या रतन सिंह जी आदरणीय प्रेम प्रकाश पांडे जी पूर्व विस अध्यक्ष छत्तीसगढ कैंप के सभी पार्षद गण शामिल थे।
भारतीयों के लिए यह पर्व गौरव का विषय है
इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि इस साल 15 अगस्त को लाखों भारतीयों देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायेंगे. यह हमारे लिए गर्व का क्षण होगा।
वीडियो देखें.
हजारों लोगों ने भाग लिया
श्रीराम जन्म उत्सव समिति द्वारा खुर्सीपार एवं केंप क्षेत्र में आयोजित इस पदयात्रा में 4 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे। हाथों में तिरंगा लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पदयात्रा जहां भी शुरू हुई, वह क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंग गया और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
साथ ही छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी पदयात्रा का शानदार स्वागत करते हुए फूल बरसाए और प्रण लिया कि इस अभियान में हर व्यापारी अपनी सक्रिय सहभागिता देगा और अपने-अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराएगा।



