बाईक पर स्टंटबाजी कर रहे थे युवक टोकने पर कर दी पिटाई,आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज....

Bhilai ki Patrika, भिलाई के सुपेला क्षेत्र मे  एक मामला प्रकाश मे आया है जहाँ  बाईक पर स्टंटबाजी कर रहे युवको को टोकने पर एक व्यक्ति की पिटाई हो गयी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम राहुल देवांगन निवासी ग्राम  खम्हरिया भाठा है। पीड़ित शाम को किसी काम से स्मृति नगर की तरफ जा रहा था तभी अनुष्ठा रेसीडेंसी के सामने आरोपी भक्का यादव,अमन यादव,मनीष व अन्य युवक बाईक को लहराकर स्टंटबाजी तरीके से चला रहे थे।

 

 इस बात पर उनको टोकने पर की लापरवाही पूर्वक चला रहे हो अगर उसे चोट लग जाती तो , इस बात को लेकर आरोपी से उसकी कहा सुनी हो गयी और वे उसके साथ गाली गलौज कर उनके पास रखे लकड़ी के बेंत से उसकी पटाई करने लगे।जिससे पीड़ित के पसली व हाथ पैर मे चोटे आयी है।


साथ ही पीड़ित युवक की बाईक को भी तोड़ दिया जिसका क्रमांक CG 07 LD 8982 है।

आरोपितो के विरुद्ध धारा 294, 323, 34,427, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।