दूर्ग, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना,ऐसा सुसाइड नोट में लिखकर युवक ने शिवनाथ नदी मे कूदकर दी जान.....


BHILAI ki Patrika, गुरुवार सुबह दुर्ग के शिवनाथ नदी में दो युवकों के शव बरामद किया है। पहले शव की पहचान राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल (26 वर्ष) के रूप में की गयी है। पुलिस को ऋषभ का एक सुसाइड लेटर भी मिला है, जिससे साफ है कि उसने खुदकुशी की है। वह एक क्रशर व्यवसायी का बेटा था। इसके साथ ही पुलिस अन्य युवक की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।


  दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ऋषभ सिंघल राजनांदगांव के वर्धमान नगर का रहने वाला था।


  परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम वह यह कहकर बाइक से निकला था कि वह जिम जा रहा है। रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। मोबाइल पर कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ था इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह दुर्ग मे है।


 पुलिस गुरुवार को जब दुर्ग में बघेरा के पास शिवनाथ नदी पुल पर पहुंची तो ऋषभ की बाइक,चप्पल और कपड़े मिले। जब उसके मोबाइल पर कॉल की गई तो वह नहीं लगा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।


 एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ऋषभ का शव बरामद किया। इसके अलावा एक और शव भी बरामद हुआ है। दूसरा शव भी 25-30 साल के युवक का बताया जा रहा है।


हादसे के बाद से ही मानसिक तनाव मे था ऋषभ

ऋषभ लगभग चार साल पहले एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था। वह कई दिनों तक कोमा में भी रहा था। इसके बाद वो ठीक हो गया लेकिन उसका शरीर पहले की तरह स्वस्थ नहीं हो सका। वह अपने पूरे शरीर को बेहतर बनाने के लिए जिम भी जाता था। लेकिन ऐसा न हो पाने के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा।


पिता क्रेशर बिजनेसमैन हैं

ऋषभ के पिता अशोक सिंघल पेशे से क्रेशर बिजनेसमैन हैं। इनका ढेलकाडीह में अशोक सिंघल नाम का क्रेशर प्लांट है। अशोक सिंघल खुद और उनका बेटा ऋषभ उन्हें एक साथ देखते थे।


 परिवार को लगा कि अब ऋषभ ठीक हो रहा है और मानसिक रूप से भी ठीक हो रहा है। उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा इतना बड़ी घटना को अंजाम दे देगा।