अस्तित्व सेवा समिति द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के महारुद्राभिषेक का आयोजन करवाया गया, छ.ग.भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य भाजपा नेता राकेश पांडेय ने किया महारुद्राभिषेक...

Bhilai ki Patrika, कल सावन के अंतिम सोमवार को देवों के देव महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के महारुद्राभिषेक का आयोजन अस्तित्व सेवा समिति के सौरभ जायसवाल द्वारा वार्ड -4  शिव मंदिर नेहरू नगर ईस्ट मे किया गया ।

 

जिसमे मुख्य रूप से छ.ग.प्रदेश भाजपा कार्यसमीति सदस्य भाजपा नेता राकेश पांडेय जी की उपस्थिति हुई जहाँ उन्होंने महारुद्राभिषेक किया, साथ ही भगवान शंकर जी से समस्त भिलाई वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। 



इस कार्यक्रम मे 12 ज्योतिर्लिंगो का वार्ड के 32 जोड़ों ने रुद्राभिषेक किया, महाआरती हुई तथा  भंडारा का भी आयोजन किया गया। ढोल,नंगाड़ो के साथ खम्हरिया तालाब मे विसर्जन किया गया।



 

वार्ड की कई महिला मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में काफी संख्या मे वार्ड के नागरिकगण भी उपस्थित रहे ।


 समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं वार्ड के सभी शिव भक्तो के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 



इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासी काफी उत्साहित थे। आयोजन मे लोगों के बीच शिव भक्ति का उल्लास था। जो देखते ही बन रहा था।