Bhilai ki Patrika, किशनगंज में एक पत्नी ने अपने देवर के प्यार में पति की हत्या करवा दी।उसने निशानेबाजों को ठीक 1 लाख में हायर किया था। अपने पति की लोकेशन पूछकर वो शूटरों को बताती रही। और इसी लोकेशन के जरिए शूटरों ने उनके पति को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आरोपियों को लगा कि वह मर चुका है।
वो उसे छोड़कर भाग गये। युवक ने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि उसे गोली लगी है और वह जल्द आ जाए। पत्नी ने तब शूटरों को काॅल किया और कहा कि वह अभी भी जीवित है। काम नहीं हुआ है। उसके निशानेबाजों ने लौटकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, मृतक के भाई समेत शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी डॉ इनामुल हक मेगनू द्वारा गठित एसआईटी ने 7 दिन के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
एसपी ने कहा कि पप्पू की पत्नी प्रीति गुप्ता ने अपने देवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। गठित टीम ने घटना में आरोपी पत्नी समेत तीन आरोपियों को नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जिसमें एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी भाई राजकुमार साह, शूटर सूरज कुमार पासवान और पत्नी प्रीति गुप्ता नवगछिया गोपालपुर के रहने वाले हैं. 26 जुलाई की रात पूर्बपाली के पास एमजीएम मेडिकल कॉलेज से काम कर घर लौट रहे पप्पू गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसकी गुत्थी इतने दिनो के बाद सुलझ पायी।
एक लाख रुपए में शूटरों से किया था सौदा
हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को लगाया गया था। देवर भाभी ने साथ मिलकर नवगछिया से शूटरों को बुलाया गया था। एक लाख रुपए में डील हुई थी। 20 हजार का नकद अग्रिम दिया गया।
घटना को अंजाम देने के लिए सात बदमाश स्कॉर्पियो से किशनगंज पहुंचे थे
घटना को अंजाम देने के लिए सात बदमाश स्कॉर्पियो सवार होकर घटना वाले दिन किशनगंज पहुंचे। पप्पू का भाई राजकुमार भी साथ था। किशनगंज केलटेक्स चौक पहुंचकर उसने प्रीति से पप्पू की लोकेशन ली। प्रीति पप्पू को घर आने के लिए कहती है और स्थिति को भांपते हुए अपराधी सुनसान जगह पप्पू का इंतजार करने लगे। फिर घटना को अंजाम दिया ।
पत्नी बीएससी नर्सिंग में तृतीय वर्ष की छात्रा है
मृतक पप्पू गुप्ता की पत्नी प्रीति बीएससी नर्सिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसका अपने देवर के साथ अफेयर था। जिससे घर में कलह चल रही थी।
घटना के बाद गठित एसआईटी
घटना के बाद एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने वैज्ञानिक शोध कर जांच शुरू की। मृतक पप्पू गुप्ता और पत्नी प्रीति गुप्ता के मोबाइल डिटेल खंगाले गए। मोबाइल ने ही खोला राज। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में मृतक की पत्नी का हाथ है।
पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए नवगछिया भेजा गया।पुलिस टीम ने सबसे पहले मृतक के भाई राजकुमार को पकड़ा। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक चाकू, एक फाइटर और छह मोबाइल फोन बरामद किए है।


