भिलाई, भाजपा नेता राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में भिलाई भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ताओं ने रायपुर में प्रदेश भाजयुमो के हल्ला बोल परदर्शन में हिस्सा लिया।

 प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता न देने की वादाखिलाफी के विरोध में  भाजयुमो भिलाई द्वारा भाजपा के  वरिष्ठ नेता भाजपा कार्यसमिति सदस्य  राकेश पांडे जी के नेतृत्व में  भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई  से 4000  की संख्या में  युवा रायपुर पहुंचे एवं पूरी ताकत के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया  एवं जोरदार हल्ला बोल कर धरना दिया।

 

 भाजयुमो जिलाध्यक्ष  शरद सिंह ने बताया कि  सैकड़ों कारों एवं  बसों द्वारा संगठन के कार्यकर्ता  लाल मैदान छावनी में एकत्रित होते हुए कतार बद हो कर कुम्हारी टोल पहुंचे एवं वहां से सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर एक साथ  कतारबद  होकर रायपुर की ओर निकले।


 एवं पूरी ताकत के साथ मुख्यमंत्री निवास पर हल्ला बोल कर  भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या जी के साथ हल्ला बोला एवं धरना दिया।



 भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी के उद्वोधन से युवाओं में जोश भर गया   एवं छत्तीसगढ़ की  भ्रष्ट सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है अगर नहीं सुधरे तो फिर से हल्ला बोल  किया जाएगा आगामी कार्यक्रमों में भिलाई संगठन  बड़ चढ़कर अपने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में  सदैव समर्पित रहेगा।


 इसमें भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, महामंत्री मार्कंडेय तिवारी,  ईश्वर ठाकुर,भूषण अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम देवांगन,  अवधेश चौहान, संतोष सिंह, मनोज तिवारी, दिनेश देवांगन,राम उपकार तिवारी, शिवसागर मिश्रा, विजय जयसवाल, रंजीत सिंह, अनिल सोनी, राम ब्रिज वर्मा, ए एन पड़ी, हेमंत देवांगन, संजय शर्मा


 , दिलीप पटेल, मुकेश अग्रवाल, एवं युवा मोर्चा द्वारा हजारों की संख्या में  मुख्य रूप से उपस्थित युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा कपिलउद्दीन  खान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जयसवाल, रवि राव, आशीष परघनिया, अमित राजपूत, जगन राव, सुंदरम रोहित, सौरभ जयसवाल,  आशीष शुक्ला,शैलेंद्र सिंह, विवेक जायसवाल, महेश तिवारी, अनिल सोनी, ओंकार सिंह राजपूत, शुभम् सिंह, दीपक त्रिपाठी, शेखर, हर्ष वशिष्ठ, शुभम चिंचोलकर, निखिल सोनी, सुजीत यादव, रवि गणवीर, दिनेश देवांगन, आशुतोष तिवारी, रोहित दुबे,  सृष्टि सेन गुप्ता, दीपक जंघेल  यह सभी अपनी सैकड़ों टीम के साथ  4000 की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।