Bhilai ki Patrika, रायपुर केंद्रीय सेंट्रल जेल में सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आयी है।सेंट्रल जेल अस्पताल में कैदी ने अपनी ही शर्ट का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सेंट्रल जेल में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2018 से हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहे कैदी महेंद्र जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद सेंट्रल जेल में कोहराम मच गया है। आत्महत्या के समय मृतक के कमरे के बाहर दो गार्ड ड्यूटी पर थे।
इसके साथ ही घटना के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से सही नही था. जिसके बाद उसने यह घातक कदम उठाया लिया। सेंट्रल जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेंट्रल जेल के जेलर उत्तम पटेल ने बताया कि जेल परिसर के अस्पताल की कोठी में सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस कैदी को साल 2018 में धारा 458 और 307 के तहत कैद किया गया था।
मृतक मानसिक रूप से भी कमजोर था। उसे जेल के किसी भी काम मे शामिल नही किया जाता था। वह अकेले मे बड़बड़ाता रहता था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

