अजब-गजब,भीख मांगने वाले युवक ने किया दुष्कर्म: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा; गिरफ्तार...

Bhilai ki Patrika, बिलासपुर में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक महाराष्ट्र से आया था और बहरूपिया बनकर  लोगों से भीख मांगता था। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसा लिया और भगा कर ले गया । घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शंकरपुरा देसाईगंज निवासी आकाश सुतार (23) बहरूपिया बनकर भीख मांगता था. अप्रैल के महीने में वह अपने साथियों के साथ सकरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। इस दौरान उसकी एक 17 वर्षीय लड़की से मुलाकात हुई। फिर उसने लड़की से दोस्ती कर ली।

इसी बीच उसने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसकी बातों में लड़की भी आ गई। 24 अप्रैल की दोपहर वह लड़की से मिलने गया और उसे अपने साथ ले गया। उसके बाद से वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने सबसे पहले आसपास तलाशा तथा लड़की के न मिलने के बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कई राज्यों में पुलिस ने की तलाशी

इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी युवक की जानकारी लेने के लिए इधर-उधर भटकती रही। उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश करती रही। हालांकि, पकड़े जाने के डर से वह छिप गया। वह विभिन्न राज्यों में बहरूपिया के रूप में घूम रहा था। इस कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। कुछ दिन पहले पुलिस को पता चला कि वह राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव मे है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने नाबालिग लड़की को अपने पास रखने की जानकारी दी। नाबालिग लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया हैं ।