बेरेहम खूनी दोस्त:दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा,अवैध संबंध के शक में पत्नी व दोस्त की हत्या....

BHILAI ki Patrika, कहते है कि शक का कोई इलाज नही होता।शक अगर बेवजह हो तो उसको दूर कर पाना मुश्किल है।ऐसा ही एक सनसनीखेज मामले मे एक व्यक्ति ने केवल शक के आधार पर अपनी पत्नी व दोस्त की बेरेहमी से हत्या कर दी।कुछ दिन पहले हुये इस घटना की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला हरियाणा के करनाल का है।


इस मामले में हत्या के आरोपी विश्वजीत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिससे उसने अपने दोस्त की हत्या की थी। इससे पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।


   प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिश्वजीत के पिता एक बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।विश्वजीत के पास पहले एक स्कूल था, जिसमें उसका दोस्त केयरटेकर का काम करता था। विश्वजीत को अपनी पत्नी और दोस्त पर अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने दोनों की हत्या कर दी।


पत्नी के बाद दोस्त की हत्या की

दो महीने पहले जहां आरोपी ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, वहीं शनिवार को उसने अपने दोस्त नवीन की भी कुल्हाड़ी से बहुत ही बेरेहमी के साथ हत्या कर दी तथा नवीन के प्राइवेट पार्ट में भी 90 फीसदी की काट दिया। 


अपने दोस्त की हत्या के बाद आरोपी विश्वजीत कमरे को लाॅक लगाकर दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहता था। इससे पहले कि वह दोस्त के शव को ठिकाने लगा पाता, पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया।


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि विश्वजीत ने तीन जून को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसका अंतिम संस्कार 5 जून को किया गया। परिजन व ससुराल वाले आरोपी से संपर्क में नहीं थे, जिससे पत्नी की मौत के बारे में किसी को पता नहीं चला।


पत्नी को बैट से बहुत बुरी तरह मारा था

अब गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या का राज भी खोल दिया है व पत्नी की हत्या की पूरी कहानी भी बताई। ने कहा कि 3 जून को उसने अपनी पत्नी को क्रिकेट के बल्ले से बहुत बुरी तरह मारा  था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उसने उसका इलाज भी नही कराया, जिससे 5 जून को उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।


उसने कहा कि उसे शक था कि दोस्त के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। तो दोस्त को शराब पीलाकर उसे भी कुल्हाड़ी से मार डाला।


पुलिस ने मंगलवार को विश्वजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया. बता दें कि सोमवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आरोपी के दोस्त के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और फिर उसके घरवालो को शव सौंप दिया गया।