फॉर्च्यूनर में एक शख्स ने लगाई टॉयलेट सीट, लंबी यात्रा में शौचालय खोजने की परेशानी खत्म,

Bhilai ki Patrika , भारत में स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय ढूंढना किसी पहाड़ पर चढ़ने से कम नहीं है। इसलिए आज कल लोग पहले से ही अपने वाहनों में इसकी व्यवस्था कर के चलने लगे है।

 

केरल के YouTube चैनल रेवोकिड ने एक नए व्लॉग में दिखाया है कि कैसे उन्होंने टोयोटा की पसंदीदा कारों में से एक, फॉर्च्यूनर को संशोधित किया और उसमें एक टॉयलेट सीट लगवा ली है।

                             

इस चैनल का नाम रेवोकिड व्लॉग्स है। इस यूट्यूब वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि Fortuner की आखिरी पंक्ति में एक टॉयलेट की सीट लगाई गई है।  इसके अलावा पानी की सुविधा के लिए वाहन के पिछले हिस्से में एक पानी का टैंक भी दिया गया है।

शौचालय का आकार काफी कॉम्पैक्ट है और यह तीसरी पंक्ति में केवल एक सीट लेता है।  इसके बगल की सीट को आराम से बैठने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यह पता चलता  है कि टॉयलेट की सीट लगाने के बाद भी यह कार 6 सीटर बनी हुई है।


इसमें टोटल खर्च कितना हुवा आईए जानते है।

यूट्यूब वीडियो के डिस्क्रिप्शन में कहा गया है कि इस टोयोटा फॉर्च्यूनर का मॉडिफिकेशन OJES AUTOMOBILES द्वारा किया गया है। यह शौचालय विशेष रूप से विकलांग लोगों के लिए बनाया गया है।


इस कार का उपयोग चैरिटी के काम के लिए किया जाता है। इस तरह के शौचालय काफी महंगे हो सकते हैं। इस तरह के संशोधन की कीमत आमतौर पर 70 हजार रुपये से 1 लाख रुपये के बीच होती है।


वैनिटी वैन में होते है इस तरह के इनबिल्ट शौचालय।

ऐसे शौचालयों का उपयोग बड़े कैरावेंन और वैनिटी वैन में किया जाता है।  इस तरह के शौचालय लंबी दूरी की यात्राओं और दूरदराज के इलाकों में कैंपिंग में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में कार में इस तरह के बदलाव का कोई मतलब नहीं है। ये शौचालय महंगे भी हो सकते हैं। यह स्ट्रक्चर और प्रयुक्त प्रणाली के प्रकार पर निर्भर करता है।

कुछ समय पहले Oges Automobiles ने Mahindra Bolero में ऐसा टॉयलेट लगाया और इसके लिए 65000 रुपये चार्ज किए, Mahindra Bolero में पानी के दो अलग-अलग टैंक थे, एक पश्चिमी शैली की सीट को लिया गया और वाहन के साइड फेसिंग में फिट किया गया था।