BHILAI ki Patrika, कहते है कि डॉक्टर भगवान का रूप होते है ये बात हमारे भिलाई के डॉक्टरो पर एकदम फिट बैठती है।यह मामला भिलाई का है जहाँ एक 30 वर्षीय युवक के पैर का पंजा दुर्घटना स्वरूप कटकर अलग हो गया था।
बंगाल का यह युवक टाइल्स फिटिंग का काम करता है। उन्हें तुरंत हाईटेक ले जाया गया जहां विशेषज्ञों की एक टीम ने बिना समय बर्बाद किए सर्जरी की। ऑपरेशन सफल रहा और युवक उठ खड़ा हुआ। कुछ टाईम के बाद वह फिर से चलना शुरू कर देगा।
हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ नवल शर्मा और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ दीपक सिन्हा ने बताया कि मरीज को एक अगस्त को यहां लाया गया था. उसका दाहिना पैर पूरी तरह से कट गया था। पंजों को शक्ति प्रदान करने वाली मांसपेशियां और नसे भी अलग हो गयी थी।पैर की हालत बहुत खराब थी।
समय पर सर्जरी होने से सभी को जोड़ दिया गया। तो रिकवरी भी तेज हो गई। मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो गया है। वह सभी अंगुलियों को हिलाने में सक्षम है।
रोगी सिफौल एस ने बताया कि वह एलएंडटी की साइट पर काम करता था। तभी टाइल्स फिसल कर उनके पैरों पर गिरी। एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे पंजा काट दिया गया हो। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। अब स्थिति बहुत अच्छी है।
डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मरीज को तुरंत अस्पताल लाने से ही यह सर्जरी सफल हो पायी तभी हम उसका पैर बचा सके। युवक पेशे से टाइल मिस्त्री है। यह उनकी रोजी-रोटी से जुड़ा मामला था। हमें खुशी है कि हम उसका पैर बचाने में सफल रहे।

