नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने जुनवानी रोड का निरीक्षण किया: नाले पर मलबा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना.....

Bhilai ki Patrika, नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर ने आज सूर्या माल चौक से जुनवानी रोड का निरीक्षण किया. सुबह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जुनवानी चौक के पास बेतरतीब ढंग से लग रही दुकानों के बारे में पूछताछ की और निर्देश दिया कि उक्त जमीन की जांच की जाए कि यह निजी जमीन है या सरकारी जमीन है ।



दरअसल इन दुकानों के जरिए नाले पर मलबा फेंका गया था, जिससे निगम के स्वास्थ्य विभाग ने जुर्माना भी वसूल किया है. मलबा डालने की वजह से नालियो मे जमाव की स्थिति बन सकती हैं और सफाई की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। व सड़कों पर पानी बहने की संभावना भी हैं। 

इन्हीं सब कारणों से नगर निगम आयुक्त ने राजस्व विभाग की टीम को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि इस जमीन का मालिक कौन है तथा नाला साफ करने के निर्देश दिए हैं।


इसके साथ ही नगर आयुक्त ने यातायात विभाग में पड़े वाहनों को हटाने के लिए वर्तमान अधिकारियों को यातायात विभाग से समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।


 उन्होंने मुख्य सड़क के किनारों की सफाई देखी और ।रोड स्वीपिंग का भी जायजा लिया।आयुक्त ने दुकानदारों से कूड़ा डस्टबिन में डालने और सफाई कर्मचारियों को कूड़ा देने की चर्चा की।उन्होंने कहा कि दुकानों में कूड़ेदान नहीं रखने और दुकानों के सामने कचरा नहीं फैलाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर निगम आयुक्त ने आज सुबह स्मृति नगर क्षेत्र के कई इलाकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को जरूरी  निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर मनीष गायकवाड़, पार्षद मुकेश अग्रवाल, उप अभियंता प्रभा टोपो व पुरुषोत्तम सिन्हा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वास्थ्य विभाग से कमलेश द्विवेदी, स्वच्छता एजेंसी से पी.वी. रमन आदि उपस्थित थे।