BHILAI ki Patrika,भिलाई : कल शाही दशहरा महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती चारूलता पांडेय जी के द्वारा महिलाओं के सम्मान मे तीज महोत्सव का कला मंदिर मे आयोजन किया गया।जिसमे शहर की महिलाओं ने बढ़ चढकर भाग लिया।इस समारोह में महिलाओं ने हरी साड़ियो के साथ विशेषकर सोलह श्रृंगार कर शिरकत की थी जिससे समारोह की शोभा देखते ही बन रही थी।
इस आयोजन मे तीज क्वीन,बेस्ट मेकअप,बेस्ट हेयरस्टाइल,बेस्ट मेहंदी,बेस्ट लुक,बेस्ट स्माईल,मिसेज परफेक्ट,मिस ऐवरग्रीन इत्यादि प्रतियोगिता हुयी।
जिसमे महिलाओं ने पार्टशिपेट कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। कार्यक्रम की शुरूआत मे राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात भगवान शिव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू थी साथ ही डीएसपी सबा अंजुम,प्रेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष भावना पांडेय,प्रदेश भाजपा मंत्री ऊषा टावरी,महिला आयोग की सदस्य तुलसी साहू,पूर्व महापौर दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य माया बेलचंदन,डॉ. मंजू तिवारी,रजनी रजक,रीता मिश्रा,मनी मेखला शुक्ला,बानी सोनी,बबिता दुबे,वर्णिका शर्मा ,सुनीता शर्मा,रेशमा लोकेश विशेष रूप से उपस्थित थे।
शाही दशहरा महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती चारूलता पांडेय जी के द्वारा तिरंगा झंडा,प्रमाणपत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मान किया गया।
समिति की संरक्षिका श्रीमती चारूलता पांडेय जी के द्वारा अपने संबोधन मे कहा गया कि हरियाली तीज महिलाओं के लिये बहुत खास होती हैं सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिये व्रत रखती हैं।
सावन के माह कई त्योहार मनाये जाते है।तीज उन्ही मे से एक है।यह प्रेम और उमंग का माह माना जाता हैं एवं यह भी कहा हमारे भिलाई शहर की महिलाये प्रतिभा की धनी है व हर क्षेत्र मे अपनी पहचान बनायी हैं।इस समारोह मे महिलाओ के द्वारा शिव तांडव, छतीसगढी नृत्य,पंजाबी नृत्य, गरबा,बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया गया।





