भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री राकेश पांडे भैया जी के आदेशा अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल के द्वारा आज वार्ड क्रमांक 26 रामनगर मुक्तिधाम में वार्ड प्रभारी 26 एवं मंडल उपाध्यक्ष (भाजयुमो) वीरेंद्र गुप्ता जी के सहयोग से वार्ड में राज्य में बढ़ रहे बेरोजगारी के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास घेराव के आंदोलन का पोस्टर जगह-जगह वार्ड में चिपकाया गया।
एवं लोगों से मिलकर उन्हें भी इस आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें मंडल के युवाओं एवं वार्ड के युवाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जयसवाल जी, मंडल अध्यक्ष निखिल सोनी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता,भाजपा कार्यकर्ता राकेश गुप्ता,
विनय सेन,भानु प्रताप, प्रचार प्रसार मंत्री बी अभिलाष, योगेश सेन, नागेश चौधरी,अनिल साव, एलेक्स मरकाम,गुड्डू देवांगन धनराज सिंह,गिरधर सिन्हा, राजकुमार गुप्ता,सुनील शाह, लोकेंद्र साहू,लतीफ आलम,सूरज जांगड़े एवं अन्य युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।।


